{"_id":"574ca2494f1c1b7d28109f11","slug":"pcs-pre-16852-candidates-have-failed-in-csat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-प्री में 16852 अभ्यर्थी सीसैट में हो गए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-प्री में 16852 अभ्यर्थी सीसैट में हो गए फेल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा मेें अभ्यर्थियों को सीसैट ने इस बार भी बड़ा झटका दिया है। 16852 अभ्यर्थी सीसैट के पेपर में न्यूनतम 33 फीसदी अंक भी हासिल नहीं कर पाए। इसकी वजह से वे पहले चरण में ही बाहर हो गए। इनमें बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की भी है, जिनके सामान्य अध्ययन में कटऑफ से अधिक अंक हैं लेकिन सीसैट में क्वालीफाई नहीं करने की वजह से मेरिट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त रोष है। उनका आरोप है कि अधिक अंक पाने वाले बाहर हो गए हैं, जबकि कम अंक वालों का चयन हो गया है। उन्होंने आरक्षण नियमों में फेरबदल का भी आरोप लगाया है। संशोधित उत्तर कुंजी और कटऑफ जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने बुधवार को आयोग के घेराव की भी घोषणा की है। इसके मद्देनजर आयोग के सचिव सुरेश कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने प्रेसवार्ता में स्थिति स्पष्ट की। सचिव ने बताया कि प्रतियोगियों की मांग पर सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया था। इसमें क्वालीफाई करने के लिए उन्हें न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने थे। इसका जिक्र विज्ञापन में भी है। उन्होंने बताया कि 16852 अभ्यर्थी सीसैट के पेपर में क्वालीफाई नहीं कर पाए। इसकी वजह से उन्हें मेरिट में शामिल नहीं किया गया। सचिव ने बताया कि दोनों प्रश्नपत्र में तकरीबन डेढ़ सौ अभ्यर्थियों को शून्य नंबर भी मिला है। उन्होंने ओएमआरशीट पर बुकलेट की सिरिज ही नहीं भरी थी। इनके अलावा 1365 ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने सिर्फ विशेष चयन के अंतर्गत तीन पदों के लिए आवेदन किया है। इसलिए उन्हें सामान्य चयन में शामिल नहीं किया गया। सामान्य चयन में 630 पद हैं। सचिव का कहना था कि इन वजहों से अच्छा पेपर करने वाले अभ्यर्थी भी बाहर मेरिट से बाहर सकते हैं। उनके रोष ये कारण हो सकते हैं। मंगलवार को संशोधित आंसर-की और मार्कशीट जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने आरक्षण नियमों में किसी तरह के बदलाव से इंकार किया। सफल अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात है कि उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सचिव ने बताया कि मुख्य परीक्षा सितंबर में होगी।हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन 15 सितंबर के बाद संभावित है।
आज जारी होगी संशोधित उत्तर कुंजी
पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि इसी के साथ कटऑफ तथा परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी हो जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत मार्कशीट देख सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संशोधित उत्तर कुंजी तथा मार्कशीट एनआईसी को जारी करनी होती है। इसकी वजह से रिजल्ट के बाद दो-तीन दिन का समय लग जाता है। पूरा डिटेल एनआईसी को भेज दिया गया है। मंगलवार को आयोग की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा।