फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS J Man's Result will come this week

इस हफ्ते आ सकता है पीसीएस जे मेंस का रिजल्ट

Mon, 25 Mar 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
PCS J Man's Result will come this week
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस हफ्ते पीसीएस जे मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। वैसे भी आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है कि मई तक अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि वक्त कम बचा है। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने से लेकर अंतिम चयन परिणाम जारी करने तक कम से कम डेढ़ माह का वक्त लगेगा। पीसीएस जे-2018 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 16 दिसंबर को प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ एवं आगरा के 141 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रदेश के लिए प्रदेश भर से 64 हजार 691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38 हजार 174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


पीसीएस जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 दिनों के बाद पांच जनवरी को जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 6041 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। इसके बाद 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा के आयोजन को डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन



आयोग ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि मई तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा लेकिन, इससे पहले आयोग को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करना होगा और फिर इंटरव्यू की तिथि भी घोषित करनी होगी। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन परिणाम तैयारी किया जाएगा और तब आयोग रिजल्ट घोषित करेगा। इस प्रक्रिया में डेढ़ माह का वक्त लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग इस सप्ताह के अंत तक पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed