{"_id":"5c978accbdec2214593a91f6","slug":"pcs-j-man-s-result-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते आ सकता है पीसीएस जे मेंस का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते आ सकता है पीसीएस जे मेंस का रिजल्ट
Sun, 24 Mar 2019 07:19 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस हफ्ते पीसीएस जे मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। वैसे भी आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है कि मई तक अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि वक्त कम बचा है। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने से लेकर अंतिम चयन परिणाम जारी करने तक कम से कम डेढ़ माह का वक्त लगेगा।
पीसीएस जे-2018 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 16 दिसंबर को प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ एवं आगरा के 141 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रदेश के लिए प्रदेश भर से 64 हजार 691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38 हजार 174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पीसीएस जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 दिनों के बाद पांच जनवरी को जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 6041 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। इसके बाद 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा के आयोजन को डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है।
आयोग ने कोर्ट में हलफनामा दिया है कि मई तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा लेकिन इससे पहले आयोग को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करना होगा और फिर इंटरव्यू की तिथि भी घोषित करनी होगी। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन परिणाम तैयारी किया जाएगा और तब आयोग रिजल्ट घोषित करेगा। इस प्रक्रिया में डेढ़ माह का वक्त लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग इस सप्ताह के अंत तक पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है।