फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Interview: Commission asked future officers, what is the role of STF in stopping crime

पीसीएस साक्षात्कार :  भावी अफसरों से आयोग ने पूछा, अपराध रोकने में एसटीएफ की क्या है भूमिका

Sat, 30 Sep 2023 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा से भी वैकल्पिक विषय को खत्म का दिया है। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के दो अनिवार्य प्रश्न पत्र शामिल किए गए हैं। दोनों प्रश्न पत्रों में उत्तर प्रदेश पर आधारित 20-20 सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
PCS Interview: Commission asked future officers, what is the role of STF in stopping crime
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा -2023 सामान्य अध्ययन के पांचवें और छठवें प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों की उत्तर प्रदेश को लेकर उनकी समझ को परखा गया। खास यह कि सवाल सीधे एवं सपाट तरीके से पूछे गए लेकिन इसमें विषयों की समझ को गहराई तक परखा गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा से भी वैकल्पिक विषय को खत्म का दिया है। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के दो अनिवार्य प्रश्न पत्र शामिल किए गए हैं। दोनों प्रश्न पत्रों में उत्तर प्रदेश पर आधारित 20-20 सवाल पूछे गए। हर पेपर में 10 प्रश्न लघु तथा 10 सवाल दीर्घ उत्तरीय वाले थे।
विज्ञापन


इन सवालों के माध्यम से भावी अफसरों से प्रशासनिक ढांचा की समझ को भी परखा गया। इन दिनों एसटीएफ काफी चर्चा में है। ऐसे में अभ्यर्थियों से एसटीएफ की भूमिका के बारे में भी सवाल पूछा गया। गठबंधन की राजनीति में उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों एवं उनकी भूमिका पर भी सवाल पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रश्न पत्रों में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की कायाकल्प, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, ई-डिट्रिस्क्ट समेत अन्य योजनाओं पर आधारित सवाल थे। उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर, एक जिला एक उत्पाद, कृषि निर्यात नीति -2019, पूर्वांचल एक्सप्रेस, मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम समेत सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी सवाल पूछे गए।

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि उत्तर विशेष पर आधारित दोनों पेपर में तुलनात्मक दृष्टि से सीधे सवाल पूछे गए थे। सभी प्रश्नों के विषय नजरों से गुजरे हैं। ऐसे में विषय पर अच्छी पकड़ रखने के साथ समय प्रबंधन की भी चुनौती रही।

Trending Videos

94 फीसदी रही उपस्थिति

पीसीएस मुख्य परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई। 26,27, 28 और 29 सितंबर को परीक्षा प्रयागराज एवं लखनऊ के आठ केंद्रों पर हुई। इसमें 3852 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसके एवज में 94 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी शिकायत नहीं है।

स्केलिंग का विवाद होगा खत्म

पीसीएस मुख्य परीक्षा में पहले हिंदी, निबंध तथा सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्र सभी के लिए अनिवार्य हुआ करते थे। इसके अलावा एक वैकल्पिक विषय हुआ करता था, जिसके दो पेपर होते थे। चूंकि कुछ विषयों में अभ्यर्थियों को बहुत अच्छे अंक मिल जाते थे तो अन्य में कम नंबर मिलते। इस विसंगति को दूर करने के लिए स्केलिंग की व्यवस्था लागू की गई थी लेकिन इसे लेकर लगातार विवाद बना रहा। अब आयोग ने मुख्य विषय से वैकल्पिक विषय खत्म कर दिया है। उसकी जगह यूपी विशेष के दो प्रश्न पत्र शामिल किए गए हैं, जो सभी के लिए अनिवार्य हैं। ऐसे में अब सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर हैं और स्केलिंग का विवाद भी खत्म हो गया है।

डेंटल सर्जन के 176 पदों के लिए परीक्षा कल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से डेंटल सर्जन के 176 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को सुबह 9.30 से 11.30 बजे के परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 15861 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रयागराज एवं लखनऊ के 36 केंद्रों पर होगी। प्रयागराज में 15 केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed