फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pcs 2018 result and waiting list news

पीसीएस की प्रतीक्षा सूची जारी करने की फिर उठी मांग

Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
pcs 2018 result and waiting list news
pcs 2018 result and waiting list news
-अभ्यर्थियों को पीसीएस के भी कई पद खाली रह जाने की आशंका
विज्ञापन

प्रयागराज। पीसीएस की प्रतीक्षा सूची जारी किए जाने की मांग फिर से उठने लगी है। अभ्यर्थियों को आशंका है कि हमेशा की तरह इस बार भी पीसीएस-2018 में कई पद खाली रह जाने की आशंका है। ऐसे में प्रतियोगी छात्रों की मांग है कि आयोग को पीसीएस परीक्षा की प्रतीक्षा सूची भी जारी करनी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों के ज्वाइन न करने से रिक्त पदों को भरा जा सके और अन्य अभ्यर्थियों को अवसर मिले।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पीसीएस-2018 में कई चयनित अभ्यर्थियों को सेलेक्शन संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2019 में भी हो चुका है, जिसका रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया है। ऐसे अभ्यर्थी सिविल सेवा को ही प्राथमिकता देंगे और पीसीएस के पद रिक्त रह जाएंगे। इसके अलावा कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम या डिप्टी एसपी जैसे उच्च पदों पर चयन के लिए पीसीएस परीक्षा दी थी, लेकिन उनका चयन नीचे के पदों पर हुआ है। ऐसे अभ्यर्थियों के ज्वाइन करने की उम्मीद भी कम है। वहीं, आयोग ने प्रधानाचार्य के 33 पदों पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनली चयनित किया है। इनसे अनुभव प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। जो अभ्यर्थी प्रमाणपत्र नहीं दे सकेंगे, उन्हें नियुक्ति नहीं मिलेगी और तब प्रधानाचार्य के भी कई पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह का कहना है कि आयोग अभ्यर्थन वापस लेने की विज्ञप्ति जारी कर सिर्फ दिखावा करता है। अगर उसे पद रिक्त रह जाने क चिंता है और इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है तो पीसीएस समेत सभी परीक्षाओं की प्रतिक्षा सूची जारी होनी चाहिए, ताकि पद खाली रह जाने की कोई गुंजाइश ही न बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed