फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2018 Cutoff Marksheet Issue OBC and Unreserved cutoff of similar

पीसीएस-2018 : प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक-मार्कशीट जारी, ओबीसी और अनारिक्षत के एक समान कटऑफ

Tue, 07 May 2019 09:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 07 May 2019 09:17 PM IST
सार

-पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक, मार्कशीट जारी
-सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा का कटऑफ भी जारी

विज्ञापन
PCS 2018 Cutoff Marksheet Issue OBC and Unreserved cutoff of similar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस-2018 और सहायक वन अधिकारी/क्षेत्रीय वन अधिकारी-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक जारी कर दिए। इसके साथ अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है। अनारक्षित और ओबीसी के कटऑफ अंक एक समान हैं।

विज्ञापन


पीसीएस एग्जीक्यूटिव ग्रुप में अनारक्षित एवं ओबीसी श्रेणी के लिए 126-126 कटऑफ अंक, एससी वर्ग के लिए 112, एसटी वर्ग के लिए 90, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग के लिए 120, महिला वर्ग के लिए 116 और दिव्यांग श्रेणी के तहत ओए/ओएल के लिए 126, पीबी के लिए 122, पीडी के लिए 105 एवं ओएल के लिए 126 कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। यानी इन श्रेणियों में संबंधित कटऑफ या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को ही पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन संरक्षक की प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 136-136 कटऑफ अंक, अनुसूचित जाति के लिए 123, महिला वर्ग के लिए 126, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के लिए 131 और दिव्यांग श्रेणी के तहत ओए के लिए 105 एवं पीडी के लिए 103 कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक एवं मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस के अन्य ग्रुपों के कटऑफ अंक

विशेष अर्हता ग्रुप एग्रीकल्चर (कृषि समूह सेव ‘ख’)
- अनारक्षित-107, अनुसूचित जाति-100, अनुसूचित जनजाति-66, महिला वर्ग के तहत सामान्य+ओबीसी-80, एससी+एसटी-62 अंक

विशेष अर्हता ग्रुप जिला लेखा परीखा अधिकारी/सहायक निदेशक वित्त
अनारक्षित-127, अनुसूचित जाति-108, अनुसूचित जनजाति-89, अन्य पिछड़ा वर्ग-127, महिला-116 अंक

विशेष अर्हता ग्रुप खाद्य सुरक्षा अधिकारी
अनारक्षित-120, अनुसूचित जाति-103, अनुसूचित जनजाति-80, अन्य पिछड़ा वर्ग-120, दिव्यांग (पीवी)-80, महिला-114 अंक

विशेष अर्हता ग्रुप श्रम प्रवर्तन अधिकारी
अनारक्षित 139, अनुसूचित जाति-135, अन्य पिछड़ा वर्ग-139, दिव्यांग श्रेणी के तहत ओए-103, पीडी-90, महिला-131 अंक

विशेष अर्हता ग्रुप जिला सूचना अधिकारी
अनारक्षित-115, अनुसूचित जाति-97, अन्य पिछड़ा वर्ग-115, दिव्यांग वर्ग (ओए/ओएल/पीवी) के तहत सामान्य+ओबीसी-81, एससी+एसटी-76, महिला-106 अंक

विशेष अर्हता ग्रुप प्रधानाचार्य
अनारक्षित-128, अनुसूचित जाति-112, अनूसूचित जनजाति-85, अन्य पिछड़ा वर्ग-128, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित-119, दिव्यांग श्रेणी के तहत पीवी-99, पीडी-96, महिला-117 अंक

जिला पंचायत राज अधिकारी दिव्यांगजन (बैकलॉग/विशेष चयन)
दिव्यांग श्रेणी के तहत पीवी-122 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed