फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students questioning over PCS exam key

पीसीएस की उत्तर कुंजी पर एक और विवाद, अभ्यर्थियों ने आयोग की मंशा पर उठाए सवाल

Mon, 12 Aug 2019 02:59 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
Students questioning over PCS exam key
पीसीएस - फोटो : Social Media (File Photo)

पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता रहा है। एक तरफ कुछ अभ्यर्थियों ने उत्तर कुंजी में डिलीट किए गए और बदले गए सवालों को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी है तो दूसरी ओर कुछ अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के बाद दो बार उत्तर कुंजी जारी किए जाने पर आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के साथ जो संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था। परीक्षा से पहले जारी अंतरिम उत्तर कुंजी को ही बिना किसी बदलाव के अंतिम उत्तर कुंजी के रूप में जारी कर दिया गया था जबकि, सवालों को लेकर आयोग में तमाम आपत्तियां आईं थीं। हालांकि दो माह बाद आयोग ने माना कि अंतिम उत्तर कुंजी गलत जारी हो गई थी और आयोग ने दोबारा संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी।
विज्ञापन


इसमें कुछ सवालों के दो विकल्प सही माने गए। इस परीक्षा में पहली बार निगेटिव मार्किंग लागू की गई थी। ऐसे में अभ्यर्थियों ने उन सवालों को छोड़ दिया, जिनके जवाब को लेकर संशय की स्थिति थी। अब कुछ सवालों के दो विकल्प सही माने जाने पर सवाल छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है। वहीं, अभ्यर्थी आयोग की मंशा पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम के वक्त संशोधित उत्तरकुंजी तैयार नहीं थी, सो अनंतिम को ही संशोधित उत्तर कुंजी के रूप में जारी कर दिया गया ताकि जल्दबाजी में मुख्य परीक्षा कराई जा सके। अभ्यर्थी अब इस मामले में भी न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed