फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paving the way for recruitment of teachers on one lakh posts

शिक्षकों के एक लाख पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

Wed, 18 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for recruitment of teachers on one lakh posts
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ ही प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में तकरीबन एक लाख शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। आयोग के गठन के इंतजार में नए विज्ञापन अटके हुए थे और पुरानी भर्तियों को तेजी से पूरा किया जा रहा था।
विज्ञापन

हालांकि नए आयोग को अस्तित्व में आने में थोड़ा वक्त लग सकता है, क्योंकि इसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक-2019 को राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में पुन: स्थापित एवं पारित कराया जाएगा और इसके बाद अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अशासकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करता है। इन स्कूलों में टीजीटी और प्रवक्ता के तकरीबन 40 हजार पद रिक्त पड़े हैं और अभ्यर्थी लंबे समय से नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आंदोलनरत हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचयन चयन बोर्ड को प्राप्त हो चुका है। अब विज्ञापन का इंतजार है।
विज्ञापन

हालांकि चयन बोर्ड पुरानी भर्तियों को पूरा करने वाला है। पुरानी भर्तियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होने जा रही है और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। उम्मीद है कि नए आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन रिक्त पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय रिक्त पदों का सत्यापन करा रहा है और इसके लिए सभी जिलों में कमेटियां भी बनाई गई हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग करता है। आयोग इन दिनों विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती करा रहा है। 31 विषयों का अंतिम चयन परिणाम आ चुका है और चार विषयेां का आना बाकी है। इसके बाद अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए आयोग के अस्तित्व में आने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चयन बोर्ड में खुल सकता है आयोग का नया दफ्तर
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का मुख्यालय प्रयागराज में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय का दफ्तर कहां बनाया जाएगा, इस पर चर्चा शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पास अपना कोई भवन नहीं है और आयोग का दफ्तर किराये के भवन से संचालित हो रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नए आयोग का कार्यालय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बिल्डिंग में खुल सकता है, क्योंकि चयन बोर्ड का नए आयोग में विलय होना है। ऐसे में चयन बोर्ड की बिल्डिंग को मुख्यालय का कार्यालय खोलने के लिए प्राथमिकता दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed