फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patna and Rajendra Nagar special will run via Prayagraj, Railways released timetable

Railway : प्रयागराज होकर चलेगी पटना और राजेंद्र नगर स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 31 Mar 2024 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 06:01 PM IST
सार

पटना से गाड़ी संख्या 03243 एक अप्रैल दोपहर तीन बजे चलकर रात 9:30 बजे प्रयागराज पहुचेंगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। आनंद विहार से 03244 दो अप्रैल सुबह आठ बजे चलकर दोपहर 3:35-3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 9:55 बजे पटना पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Patna and Rajendra Nagar special will run via Prayagraj, Railways released timetable
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

होली की वापसी भीड़ के लिए रेलवे प्रशासन ने दो और स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। स्पेशल ट्रेन पटना और राजेंद्र नगर से आनंद विहार के लिए वाया प्रयागराज जंक्शन चलेगी। इसकी समय सारिणी रेल प्रशासन ने जारी कर दी है।

विज्ञापन


पटना से गाड़ी संख्या 03243 एक अप्रैल दोपहर तीन बजे चलकर रात 9:30 बजे प्रयागराज पहुचेंगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। आनंद विहार से 03244 दो अप्रैल सुबह आठ बजे चलकर दोपहर 3:35-3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 9:55 बजे पटना पहुंच जाएगी। इसी तरह पटना के राजेंद्र नगर से गाड़ी संख्या 02353 शनिवार की रात 8:15 बजे चली जो देर रात 3:00-3:10 बजे प्रयागराज व दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


02354 रविवार 31 मार्च दोपहर तीन बजे आनंद विहार से चलकर रात 12:50-1:00 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 8.10 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेंगी। पुणे से दानापुर के लिए गाड़ी संख्या 01499 भी शनिवार को चली, जो रविवार रात 9:45-9:47 बजे प्रयागराज छिवकी व सोमवार सुबह 4:30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई रूट की ट्रेनों की भी रफ्तार होगी 130

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुंबई रूट पर ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेंगी। एक वर्ष के भीतर इस रेलखंड के नैनी-मानिकपुर के बीच यात्री ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। इसके लिए कई स्थानों पर दीवार एवं क्रैश बीम बैरियर लगाया जाएगा। इस कार्य में तकरीबन दस करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मिशन रफ्तार का कार्य एनसीआर में तेजी से चल रहा है। एनसीआर के दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर जहां ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा की जानी है तो वहीं प्रयागराज-मुंबई रेलखंड पर यह रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा होनी है। प्रयागराज से मुंबई रूट की अधिकांश ट्रेनें प्रयागराज छिवकी से ही चलती हैं।

वर्तमान समय दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा एवं नैनी-मानिकपुर रेलखंड पर 100 से 110 किमी प्रतिघंटा है। मिशन रफ्तार के तहत इस रूट पर अब कुछ स्थान पर बाउंड्रीवाल बनेगी तो कुछ स्थानों पर क्रैश बीम बैरियर लगेगा। इस कार्य में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य को पूरा करने के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अप्रैल 2025 तक यह कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed