{"_id":"6582b2704ec0764b9300d0c2","slug":"patients-upset-due-to-closure-of-opd-and-ot-services-in-srn-all-doctors-on-strike-due-to-non-payment-of-salar-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एसआरएन में ओपीडी और ओटी सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान, वेतन न मिलने पर सभी डॉक्टर हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एसआरएन में ओपीडी और ओटी सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान, वेतन न मिलने पर सभी डॉक्टर हड़ताल पर
Wed, 20 Dec 2023 02:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:52 PM IST
सार
एसआरएन अस्पताल में रोजाना हजारों मरीजों की भीड़ होती है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज काफी परेशान हुए। चार माह से वेतन न मिलने के कारण अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज एसआरएन के चिकित्सकों ने ठप किया कामकाज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चार माह से वेतन न मिलने से नाराज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। ओपीडी और ओटी सेवा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते इलाज के लिए आए मरीज इधर उधर भटकते देखे गए। पहले से निर्धारित कई आपरेशन नहीं हुए।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में रोजाना हजारों मरीजों की भीड़ होती है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज काफी परेशान हुए। चार माह से वेतन न मिलने के कारण अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाता है तब तक वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन