फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patients referred from Mahakumbh Mela will get free treatment in SRN, government released budget.

Prayagraj : महाकुंभ मेले से रेफर मरीजों को एसआरएन में मिलेगा मुफ्त इलाज, शासन ने जारी किया बजट

Mon, 02 Dec 2024 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

पिछले पांच महीने से एसआरएन अस्पताल में महाकुंभ परियोजना के तहत काम चल रहा है। ताकि, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को एसआरएन अस्पताल में इलाज की सुविधा निशुल्क प्राप्त हो सके। इलाज के अलावा यहां हर तरह की जांचें, ओपीडी, सर्जरी और दवाएं मुफ्त होंगी।

विज्ञापन
Patients referred from Mahakumbh Mela will get free treatment in SRN, government released budget.
मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान अगर कोई श्रद्धालु गंभीर रूप से बीमार पड़ता है और रेफर करने की नौबत आती है तो स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में उसका मुफ्त इलाज होगा। जांच भी मुफ्त होगी। उसे बस अस्पताल से रेफर होने वाले कागजात दिखाने होंगे। इसके लिए शासन ने 3.65 करोड़ का बजट अतिरिक्त बजट जारी किया है। मेले के दौरान एसआरएन ही एक मात्र क्रिटिकल केयर यूनिट है।

विज्ञापन


पिछले पांच महीने से एसआरएन अस्पताल में महाकुंभ परियोजना के तहत काम चल रहा है। ताकि, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को एसआरएन अस्पताल में इलाज की सुविधा निशुल्क प्राप्त हो सके। इलाज के अलावा यहां हर तरह की जांचें, ओपीडी, सर्जरी और दवाएं मुफ्त होंगी।
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके लिए शासन ने 3.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है। एसआरएन परिसर में स्थित पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में एक वार्ड को श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 50 बेड अलग से आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला क्षेत्र के परेड मैदान में 100 बेड का केंद्रीय अस्पताल बनाया जा रहा है। जहां पर 10 बेड आईसीयू की सुविधा वाले रहेंगे। अरैल व झूंसी में 20-20 बेड के सब हॉस्पिटल में भी 10-10 बेड आईसीयू के होंगे।


एमएलएन मेडिकल कॉलेज की तरफ श्रद्धालुओं को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ देने के लिए अलग से बजट का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे शासन से मंजूरी मिल गई। एसआरएन अस्पताल में मेले से रेफर मरीजों का निशुल्क इलाज होगा। - डॉ. वत्सला मिश्रा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed