Covid : 19 दिन बाद मिला कोरोना का एक मरीज, पांच वर्षीय बच्ची में संक्रमण की पुष्टि
कोरोना मुक्त प्रयागराज में शुक्रवार को 19 दिन बाद एक संक्रमित मिला है। मरीज की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मरीज की जानकारी एकत्र कर स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मुक्त प्रयागराज में शुक्रवार को 19 दिन बाद एक संक्रमित मिला है। मरीज की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मरीज की जानकारी एकत्र कर स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराएगा। सिरसा इलाके की पांच वर्षीय बच्ची को निमोनिया की दिक्कत हुई। परिवार से उसे अस्पताल में दिखाया। जहां से बच्ची को लखनऊ के केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद बच्ची की जांच हुई। इसमें वह पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया।
उधर, जिले में 19 दिन बाद कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया। कोरोना जांच प्रभारी डॉ. गौरव के मुताबिक बच्ची के परिवार से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में है। उसकी हालत ठीक है। इसके अलावा परिवार की मदद से उन लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। जो लोग बच्ची के संपर्क में आए थे। उन लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
केजीएमयू में होगी जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच
नए वैरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो कांफ्रेसिंग करके सीएमओ डॉ. नानक सरन से तैयारियों की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि टीम ने अस्पतालों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही अस्पतालों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आईट्रिपलसी में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।