पतंजलि स्कूल : वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक और रंगारंग प्रस्तुति, अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन
पतंजलि नर्सरी स्कूल में रविववार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत, नृत्य और संगीत के माध्यम से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विस्तार
पतंजलि नर्सरी स्कूल में रविववार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत, नृत्य और संगीत के माध्यम से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस अजीत कुमार रहे। उन्होंने बच्चों के प्रस्तुतियों की सराहना की। कहा कि नन्हें बच्चों को सिखाना एक चुनौतीपूर्ण एवं जिम्मेदारी भरा कार्य है जो कि पतंजलि स्कूल के अध्यापकगण बहुत ही अच्छी तरह से निभाते हैं l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बच्चों ने गणेश भक्तों की भोली आवाजें, मनोहर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से समां बांध दिया।
रेनबो डांस में बच्चों ने जीवन के में रंगों के महत्व दर्शाते हुए मनमोहक प्रस्तुति दीI पेड़ बचाओ जीवन बचाओ नामक नृत्य-नाट्य ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाl छोटे कलाकारों की भाव विभोर कर देने वाली हस्त एवं पद मुद्राओं ने वहां बैठे सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दियाl अंतिम प्रस्तुति में बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी कविताओं का समागम कर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की डायरेक्टर रेखा वैद्य गुप्ता ने सभी अध्यापकों की सराहना की और कहा बच्चों का समग्र विकास होना आवश्यक है इसके प्रति हमारा पतंजलि स्कूल पूरी तरह से समर्पित है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की जीवन में पढ़ाई के साथ ही साथ अन्य पाठ्येतर गतिविधियां भी आवश्यक हैं। इससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है और उनमें छुपी प्रतिभाओं का पता चलता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा प्रत्येक बच्चा स्वयं में अनोखा है पतंजलि नर्सरी स्कूल में सभी बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का पूर्ण प्रयास किया जाता है। विद्यालय की अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, रविंद्र गुप्ता और डायरेक्टर रेखा गुप्ता वैद्य और यशोवर्धन गुप्ता ने उपस्थित होकर नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।