Prayagraj : पतंजलि नर्सरी स्कूल ने मनाया अपना वार्षिक खेल दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के प्रांगण में पतंजलि नर्सरी स्कूल का वार्षिक खेल समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसमें अभिभावकों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर दो बजे प्रधानाचार्या विभा श्रीवास्तव ने किया।
विस्तार
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के प्रांगण में पतंजलि नर्सरी स्कूल का वार्षिक खेल समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसमें अभिभावकों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर दो बजे प्रधानाचार्या विभा श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद केजी वर्ग के बच्चों ने सूर्य नमस्कार की सामूहिक प्रस्तुति देते हुए लचीलापन और अनुशासन का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रेप वर्ग द्वारा चंद्र नमस्कार प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चों की सधी ताल और आकर्षक मुद्राएं विशेष रूप से सराही गईं। इसके बाद केजी वर्ग की ड्रिल प्रस्तुत की गई, जिसने समारोह के वातावरण में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रेप वर्ग की रिले बैटन रेस आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और इस प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए।
केजी और प्रेप दोनों वर्गों ने संयुक्त रूप से मार्शल आर्ट्स प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया। इसके बाद केजी वर्ग की जुंबा प्रस्तुति ने प्रांगण में उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। फिर प्रेप वर्ग की ट्विन पार्टनर रेस आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के उपरांत विजेता बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रेप वर्ग की तितली आधारित ‘बटरफ्लाई ड्रिल’ प्रस्तुत की गई, जिसके रंगों और सजीवता ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसके पश्चात केजी वर्ग की फ्लैट रेस आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी गति और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। इस रेस के विजयी बच्चों को भी पदक प्रदान किए गए।
विद्यालय की निदेशिका रेखा वैद गुप्ता ने उपस्थित सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व और समग्र व्यक्तित्व विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात प्रेप वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘जूनियर जिम्नास्ट’ कार्यक्रम के माध्यम से संतुलन, लचीलापन और नियंत्रण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके बाद केजी वर्ग की ‘बनी रेस’ और 'हनी बी' रेस आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रेस के विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति “खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” ने पूरे वातावरण को भावपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। इसके पश्चात संगीत विभाग के बच्चों एवं शिक्षकों ने समापन गीत प्रस्तुत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रीय गान हुआ और इस प्रकार पतंजलि नर्सरी स्कूल का वार्षिक खेल समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय की निदेशिका रेखा बैद गुप्ता तथा प्रधानाचार्या विभा श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सराहते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.