फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pastor graviya dawood of stone church passed away

पत्थर गिरजाघर के पादरी ग्रेबियल दाउद का निधन

Sat, 21 Mar 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
pastor graviya dawood of stone church passed away
ऑल सेंट कैथडिल चर्च(पत्थर गिरजाघर) के पादरी रेह्व ग्रेवियल दाउद का शुक्रवार को निधन हो गया। इनके निधन पर डायोसिस ऑफ खनऊ चर्च ऑफ नार्थ इंडिया कर्मचारी यूनियन की ओर से हुई शोक सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की गई। इससे पहले विशप पीटर बलदेव ने बाइबिल का पाठ पढ़ाया। मसीह गीत भी गाए गए। पादरी प्रवीण मसीह ने दुआ की। इस दौरान लोगो ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को झांसी ले जाया गया है। शनिवार की सुबह पार्थिव शरीर को सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा। पादरी दाउद पिछले 16 माह से चर्च में तैनात थे। वह अपने पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री का परिवार छोड़ गए हैं। वह इलाहाबाद हाईस्कूल सोसाइटी के सचिव भी रहे। प्रार्थना सभा में डॉ विशा सिंह, कमला सिंह, जॉनसन दास, राजेश भट्ट, संजीत लाल, मनीष जैदी, अनिल राज स्ट्रीफन समेत तमाम लोग उपस्थित थे। विशप हाउस परिसर में हुई शोक सभा का संचालन संजय ने किया। अध्यक्षता यूनियन के सचिव सुनील कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed