{"_id":"5f7b71b64b582d03f83e1cc5","slug":"passer-gang-bans-rto-enforcement-team-threatens","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासर गैंग ने आरटीओ के प्रवर्तन दल से की धक्कामुक्की, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासर गैंग ने आरटीओ के प्रवर्तन दल से की धक्कामुक्की, दी धमकी
Tue, 06 Oct 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा भांजा तालाब पावर ग्रिड के समीप ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने पहुंची आरटीओ के प्रवर्तन दल पर पासर गैंग (अवैध रूप से ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने वाले) ने असलहे दिखाकर धक्कामुक्की की। एआरटीओ ने मामले में एक नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ नैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमर उजाला के तीन अक्तूबर के अंक में ‘सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर के ओवरलोड ट्रक’ की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद से पुलिस एवं परिवहन विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को भोर में साढ़े तीन बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) भूपेश कुमार गुप्ता प्रवर्तन दल की टीम के सिपाहियों अरुण सिंह व गुंजन तिवारी आदि के साथ चेकिंग करने के लिए निकले थे। भूपेश कुमार के मुताबिक उनकी गाड़ी का एक लग्जरी कार सवार लोग लगातार पीछा कर रहे थे और रीवा रोड से आने वाले ओवर लोड ट्रकों को हटवा रहे थे।
मामा भांजा तालाब में रीवा रोड पावर ग्रिड के समीप कार सवार हथियार बंद लोग उनकी बोलेरो के पास पहुंचे और परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल पर हमला कर दिया, जिसमें इश्तियाक व चार अज्ञात लोग थे। उक्त लोगों ने एआरटीओ के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज करते हुए कहा कि वह प्रवर्तन दल की टीम पर ऐसा झूूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे कि वह लोग चेकिंग करना भूल जाएंगे।
विज्ञापन
उसके बाद धमकी देते हुए सभी वहां से भाग गए। एआरटीओ भूपेश गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि कार सवार लोग अवैध वसूली करते हैं, साथ में ओवर लोड ट्रक पास कराते हैं, जिससे राजस्व की भारी हानि हो रही है। उनकी तहरीर पर इश्तियाक व अन्य चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।