Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will get the facilities of the stations in the fair camp itself

Prayagraj News: मेला शिविर में ही यात्रियाें को मिलेंगी स्टेशनों की सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get the facilities of the stations in the fair camp itself
प्रयागराज। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे मेला क्षेत्र में दो बड़े शिविर लगाएगा। इसमें यात्रियों को प्रयागराज के सभी नौ स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी मिलेगी। दोनों शिविरों में रिजर्वेशन काउंटर भी खोले जाएंगे, साथ ही अनारक्षित टिकट भी यात्रियों को उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में रेलवे परेड स्थित जवाहर लाल नेहरू रोड और त्रिवेणी रोड पर यात्री सुविधा केंद्र बनाएगा। इसमें प्रयागराज, प्रयागराज संगम, रामबाग, सूबेदारगंज, छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, झूंसी और नैनी जंक्शन से चलने वाली सभी ट्रेनों की समय सारिणी लगाएगा। एलईडी डिस्प्ले बोर्ड में उसका प्रसारण भी होगा। शिविरों में छह-छह अनारक्षित टिकट काउंटर और दो-दो रिजर्वेशन काउंटर खुलेंगे। इसके अलावा एक-एक काउंटर पूछताछ केंद्र भी होगा। दोनों शिविरों पर खानपान के स्टॉल खोलने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


इसके अलावा त्रिवेणी मार्ग या जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित शिविर में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें रेलवे से जुड़ी तमाम रोचक जानकारियां, रेल इंजनों में हुए अब तक के बदलाव, पुराने पुलों आदि से जुड़ी जानकारी दी जाएगी, हालांकि प्रदर्शनी की थीम अभी फाइनल नहीं हुआ है। शिविरों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी कुल लागत 4.56 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महाकुंभ मेला क्षेत्र में दो शिविर में सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इनमें यात्री सुविधा के मद्देनजर रिजर्वेशन काउंटर, पूछताछ काउंटर और सामान्य श्रेणी टिकट के काउंटर रहेंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed