फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers should pay attention: Now there is no Prayagraj Junction, Prayagraj Express will be available from

Prayagraj : जंक्शन नहीं, सूबेदारगंज से मिलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस, महाकुंभ के चलते रेलवे ने लिया फैसला

Fri, 10 Jan 2025 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 08:09 PM IST
सार

इस वजह से रेलवे प्रशासन ने पिछले वर्ष ही निर्णय लिया था कि 10 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन सूबेदारगंज स्टेशन से होगा। फिलहाल अब अगले 50 दिन इन दोनों ही ट्रेनों की आवाजाही सूबेदारगंज स्टेशन से होगी।

विज्ञापन
Passengers should pay attention: Now there is no Prayagraj Junction, Prayagraj Express will be available from
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस पकड़ने के लिए शुक्रवार को लोगों को सूबेदारगंज स्टेशन जाना होगा। अगले 50 दिन प्रयागराज एक्सप्रेस की आवाजाही प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही होगी। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन-लालगढ़ बीकानेर एक्सप्रेस भी सूबेदारगंज से ही संचालित होगी। दरअसल, महाकुंभ के दौरान जंक्शन से काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन होना है।

विज्ञापन


इस वजह से रेलवे प्रशासन ने पिछले वर्ष ही निर्णय लिया था कि 10 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन सूबेदारगंज स्टेशन से होगा। फिलहाल अब अगले 50 दिन इन दोनों ही ट्रेनों की आवाजाही सूबेदारगंज स्टेशन से होगी। हालांकि, जंक्शन के मुकाबले सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचना उतना आसान नहीं है। क्योंकि, जंक्शन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं सूबेदारगंज के मुकाबले बेहतर हैं।

विज्ञापन

सूबेदारगंज से होगा इन ट्रेनों का संचालन

12417 प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस : 10 जनवरी से 28 फरवरी तक - रवानगी रात 10:15 बजे
12418 नई दिल्ली-प्रयागराज, प्रयागराज एक्सप्रेस : 10 जनवरी से 28 फरवरी तक - आगमन सुबह 6:55 बजे
12403/20403 प्रयागराज-लालगढ़, बीकानेर एक्सप्रेस : 10 जनवरी से 28 फरवरी तक - रवानगी रात 11:15 बजे
12404/20404 लालगढ़-प्रयागराज, बीकानेर एक्सप्रेस : 10 जनवरी से 28 फरवरी तक - आगमन सुबह 4:40 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed