{"_id":"6836253d0a6bd4750b0ad8f5","slug":"passengers-in-prayagraj-ambedkarnagar-were-troubled-by-water-and-humsafar-express-was-troubled-by-foul-smell-allahabad-news-c-3-ald1022-633363-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज-अंबेडकरनगर में पानी तो हमसफर एक्सप्रेस में बदबू से बेहाल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज-अंबेडकरनगर में पानी तो हमसफर एक्सप्रेस में बदबू से बेहाल रहे यात्री
विज्ञापन
गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर ट्रेनों के एसी कोच में कम कूलिंग की यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ट्रेनों में गंदगी और कोच में पानी खत्म होने की शिकायतें भी बढ़ी हैं। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें भी इससे अछूती नहीं हैं।
प्रयागराज-अंबेडकरनगर एक्सप्रेस में एसी टू कोच में पानी न होने से यात्री परेशान हो गए। इसी तरह देहरादून एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में गंदगी और बदबू की शिकायत यात्रियों ने की।
अंबेडकरनगर एक्सप्रेस के ए-वन कोच में सफर कर रहे यात्री विवेक पांडेय ने बताया कि उनकी बर्थ नंबर 31, 32 और 33 थीं। जब वह शौचालय इस्तेमाल करने गए तो उसमें पानी नहीं था। ट्रेन स्टाफ से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बताया कि पाइप टूटा हुआ है।
विज्ञापन
कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि ट्रेन प्रयागराज से ही चलती है और उसके एसी टू कोच का यह हाल है। प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों ने शोर शराबा किया। इसके बाद रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने नैनी या शंकरगढ़ से पानी की व्यवस्था का निर्देश दिया, लेकिन मानिकपुर तक शौचालय में पानी की व्यवस्था रेलवे प्रशासन नहीं कर सका।
इसी तरह नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री पार्थ श्रीवास्तव ने शिकायत की कि कोच के शौचालयों से काफी बदबू आ रही है। सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के एस-चार कोच में सफर कर रहे मो. शाकिर नाम ने भी शौचालय गंदे होने की शिकायत की।
कहा कि बेसिन जाम होने से पानी भरा है। गैलरी में भीड़ के कारण शौचालय पहुंचना भी मुश्किल था। उधर, अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे शिवकुमार कुशवाहा ने कोच में भीड़ और शौचालय में गंदगी की शिकायत की। इन शिकायतों पर भी डीआरएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो सकी।
यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा हाल रहा। 03698 दिल्ली-गया में सफर कर रहे धीरज सिसोदिया ने बताया कि प्रयागराज तक ट्रेन में उनका रिजर्वेशन है, लेकिन एसी कोच में कूलिंग नहीं हो रही है। गर्मी की वजह से सभी यात्री परेशान हैं।
01124 मऊ-लोकमान्य तिलक में सफर कर रहे अमित पांडेय ने भी कूलिंग न होने की शिकायत की। कहा कि प्रयागराज में एसी कूलिंग ठीक करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।