फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passenger travelling from Kamayani to Mumbai attacked with knife, condition critical

Prayagraj News: कामायनी से मुंबई जा रहे यात्री पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Passenger travelling from Kamayani to Mumbai attacked with knife, condition critical
प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर यात्री के साथ हुई चाकूबाजी। अमर उजाला
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म सात-आठ पर दो गुटों में रंजिश के चलते चाकू मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार रात मुंबई जाने के लिए कामायनी एक्सप्रेस से सफर कर रहे जौनपुर के थाना मीरगंज के गांव मुबारक निवासी सूरज तिवारी के माथे, सिर और कमर के पास चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि गांव के ही तीन से चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन आई। इसी दौरान सूरज तिवारी प्लेटफॉर्म (हावड़ा इंड) के पास बोतल में पानी भरने के लिए उतरा। तभी तीन से चार युवक आए और मारपीट करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दाैरान सूरज प्लेटफाॅर्म पर लहूलुहान हो गया। चीखने-चिल्लाने पर सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को केंद्रीय रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां हालत गंभीर होते देख घायल को एसआरएन रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पीड़ित के गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित की जुबानी- गांव से ही चल रही थी रंजिश
घायल सूरज ने पूछताछ में बताया कि वह जंघई स्टेशन से बैठा था। घायल के अनुसार उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही दीपक यादव, योगेश यादव और एलबी यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार को वह प्रयागराज जंक्शन पर पानी लेने उतरा तो आरोपियों ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। जीआरपी ने हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


प्रत्यक्षदर्शी बोले-चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला
प्लेटफॉर्म पर प्रत्यक्षदर्शी अमन आदि ने बताया कि घायल व्यक्ति अपने हाथ में बोतल लेकर पानी भरने जा रहा था। तभी कुछ हमलावर आए और उसपर चाकू से हमला कर भाग गए। मामले की जांच के लिए जीआरपीट सीसीटीवी खंगाल रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



दो सप्ताह पहले रॉड मारकर हुई थी हत्या
10 जुलाई को

जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर एक मानसिक रोगी ने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी अमित कुमार पटेल (25) के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, आरोपी की भी ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article