पर्रिकर ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की थी शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रविवार को हुए निधन ने भाजपाइयों को स्तब्ध कर दिया है। भाजपाइयों ने इसे पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है। यह भी बताया गया कि रक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान गोवा के सीएम प्रयागराज आए थे। इस दौरान केपी कालेज ग्राउंड में 12 जून 2016 को आयोेजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने शिरकत की थी। बैठक संपन्न होने के बाद परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की जनसभा में भी रक्षा मंत्री शामिल हुए थे।सभा में तब पीएम ने कहा था कि उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह तो यूपी से हैं ही, इसके अलावा रक्षा मंत्री के रूप में मौजूद मनोहर पर्रिकर भी अब यूपी वाले ही हैं। पीएम ने फिर पर्रिकर का यूपी से संबंध भी बताया। कहा कि पर्रिकर यूपी से ही राज्यसभा सदस्य है।
इस तरह से पीएम, गृहमंत्री और रक्षामंत्री अब तीनों ही यूपी के ही हैं। यह सुनकर मंच पर बैठे पर्रिकर खुद को मुस्कराने से नहीं रोक सके थे। मनोहर पर्रिकर तब दो दिन प्रयागराज में रुके थे। भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने भी मनोहर पर्रिकर को लेकर पुरानी यादें ताजा की। कहा कि वर्ष 2003 में नेशनल यूथ कमीशन के सदस्य के रूप में वे गोवा गए थे। तब सीएम पर्रिकर से मिलने उनके आवास गए। वहां सीएम रहते हुए भी पर्रिकर अपनी किचन से खुद चाय लेकर पहुंचे। योगेश ने कहा कि उन्हें वहां देखकर हैरानी हुई कि सीएम रहते हुए भी पर्रिकर खपरैल की छत वाले साधारण मकान में रह रहे हैं। उधर गोवा के सीएम के निधन की खबर मिलने के बाद रॉयल होटल में भाजपाइयों की ओर से शोक सभा हुई। शोकसभा में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी भरपाई मुश्किल है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्याम चंद्र हेला, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, माया द्विवेदी, अंजली गोस्वामी, विनय मिश्र सिंटू आदि मौजूद रहे।
संघ के प्रांत प्रचारक ने जताया शोक
0 गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर से संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी स्तब्ध रहे गए। यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत आने प्रांत प्रचारत ने स्वर्गीय पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। संघ कार्यालय में उन्होंने कहा कि वह सादगी की प्रतिमूर्ति थे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन भी रखा। शोकसभा में सह प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय, शिवकुमार, कमलाकांत, प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार जी त्रिपाठी, सह प्रांत प्रचारक मुनीश आदि मौजूद रहे।a