फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parking fee of 10 rupees on puja of Hanuman ji

हनुमान जी की पूजा पर 10 रुपये का पार्किंग शुल्क

Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Parking fee of 10 rupees on puja of Hanuman ji
Parking fee of 10 rupees on puja of Hanuman ji
हनुमान जी की पूजा पर 10 रुपये का पार्किंग शुल्क
विज्ञापन

0 हनुमत निकेतन ने बाइक पर शुल्क दोगुना बढ़ाया, कार पर अब 10 रुपये लिए जाएंगे
0 पहले चार पहिया वाहनों और साइकिल को मिली थी छूट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हनुमत निकेतन प्रयाग ने पार्किंग शुल्क दोगुना बढ़ा दिया है। इसी के साथ अब कार और साइकिल की पार्किंग पर भी शुल्क लिया जाएगा। जबकि पहले इसमें छूट मिली थी। शुल्क बढ़ाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। खासकर उनमें जो रोज ही पूजा करने यहां पहुंचते हैं। वहीं, मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारी भी नाराज बताए जा रहे हैं।

संत तुलसीदास चौराहे पर स्थित हनुमत निकतेन शहर के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। विशेषकर मंगलवार और शनिवार के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। पहले यहां व्यवस्था थी कि दोपहिया वाहनों से मात्र दो रुपये ही पार्किंग शुल्क लिया जाता था। जबकि चार पहिया वाहनों और साइकिल को इस शुल्क से बाहर रखा गया था। लेकिन, कुछ दिनों पहले ही मंदिर प्रबंधन की ओर से यह व्यवस्था बदल दी गई है। दोपहिया वाहनों से पार्किंग के नाम पर पांच रुपये वसूले जा रहे हैं। जबकि कार पार्किंग पर 10 रुपये और साइकिल पर पांच रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जाने लगा है। मंदिर प्रबंधन के फैसले से पूजा-पाठ करने के लिए आने वाले श्रद्धालु नाराज हैं। निकेतन के कई पदाधिकारी भी नई शुल्क व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। सचिव सच्चिदानंद मिश्र ने बताया कि नए कोषाध्यक्ष ने यह शुल्क लागू किया है। मंदिर में स्कूटर और बाइक से पहले मामूली शुल्क लिया जाता था, उसे भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed