फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pari Peethadhishwar Trikala Bhavanta was satisfied on the lease of Kailashananda

कैलाशानंद के पट्टाभिषेक पर बिफरीं परी पीठाधीश्वर त्रिकाल भवंता

Fri, 15 Jan 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pari Peethadhishwar Trikala Bhavanta was satisfied on the lease of Kailashananda
स्वामी कैलाशानंद
विरोधों के बीच आखिरकार स्वामी कैलाशानंद का निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किए जाने को परी अखाड़े ने अनुचित करार दिया है। शुक्रवार को परी पीठाधीश्वर साध्वी त्रिकाल भवंता ने कहा कि कैलाशानंद का आचार्य महामंडलेश्वर केरूप में पट्टाभिषेक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की स्वेच्छाचारिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रज्ञानंद के पद पर रहते हुए नए आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में किसी विवादित संत का पट्टाभिषेक परंपरा का सीधा उल्लंघन है।
विज्ञापन


देव प्रयाग स्नान यात्रा पर हरिद्वार में डुबकी लगाने के बाद परी पीठाधीश्वर ने स्वामी कैलाशानंद के पट्टाभिषेक पर उंगली उठाई। साध्वी त्रिकाल भवंता ने आरोप लगाया कि महंत नरेंद्र गिरि ने संत परंपरा के विपरीत अखाड़ा परिषद का किसी राजनीतिक दल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी सियासत की वजह से कैलाशानंद के पट्टाभिषेक में कई राजनीतिक हस्तियों को बुलाया गया था। ताकि, कोई जुबान न खोल सके। लेकिन यह पट्टाभिषेक अमान्य किए जाने योग्य है। इस पर पूरे संत समाज को विचार करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अखाड़ा परिषद की हरिद्वार में हुई बैठक में परी अखाड़े को फर्जी घोषित कर दिया गया था। साथ यह भी प्रस्ताव पारित किया गया था कि परी अखाड़े को हरिद्वार कुंभ में भूमि सुविधाएं आवंटित न की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed