{"_id":"637bb4516905fa2b801348e9","slug":"parents-had-gone-to-lucknow-youth-hanged-himself-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माता-पिता गए थे लखनऊ, युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माता-पिता गए थे लखनऊ, युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी
Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
सार
ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज के रहने वाले दीपांशु केसरवानी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
fansi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज के रहने वाले दीपांशु केसरवानी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले सुरेश केसरवानी की प्रीतम नगर में मोबाइल की दुकान है। सुरेश और उनका बेटा दीपांशु (28) दुकान पर बैठते थे। सुरेश की पत्नी की कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही है। रविवार को सुरेश पत्नी को लेकर लखनऊ चले गए थे। दीपांशु घर में अकेला था। सोमवार की सुबह उसने प्रीतम नगर जाकर दुकान को खोला।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दुकान बंद कर घर आ गया। शाम को दीपांशु के चाचा ने देखा तो वह फांसी पर लटका है। उन्होंने सुरेश को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घर वाले घटना से स्तब्ध हैं। वह नहीं समझ पा रहे हैं कि दीपांशु ने आखिर ऐसा क्यों कर लिया। संवाद
विज्ञापन