फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parents and children escaped leaving the sick nurse in hospital

बीमार नवजात को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले मां-बाप

Tue, 30 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Parents and children escaped leaving the sick nurse in hospital
symbolic
बीमार नवजात को अस्पताल में छोड़कर भागे मां-बाप
विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई मौत, चार दिन पहले हुई थी भर्ती
लिखाया था फर्जी पता, पुलिस के पहुंचने पर हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित चिल्ड्रेन अस्पताल में 10 दिन की मासूम बच्ची को बीमार हालत में छोड़कर परिजन भाग निकले। चार दिन पहले भर्ती हुई इस बच्ची की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को पुलिस अस्पताल में दर्ज कराए गए पते पर पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। मालूम हुआ कि पता फर्जी था।

चिल्ड्रेन अस्पताल में चार दिन पहले एक युवक 10 दिन की बच्ची को लेकर पहुंचा। उस दौरान बच्ची बीमार थी और उसकी हालत बेहद गंभीर थी। युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र बताते हुए कहा कि बीमार बच्ची उसकी बेटी है। चूंकि उसकी पत्नी निशा बीमार है और अस्पताल में भर्ती है, ऐसे में वह साथ नहीं आ पाई। उसने ख्ुाद को कटरा का रहने वाला बताया। जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती कर लिया। उधर बच्ची के भर्ती होने के बाद युवक वहां से चला गया। सोमवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। उधर मृत बच्ची के परिजनों से संपर्क करने के लिए पुलिस अस्पताल में दर्ज कराए गए पते पर पहुंची तो पता चला कि यहां इस नाम के कोई पति-पत्नी नहीं रहते हैं। काफी प्रयास करने के बाद भी बच्ची के मां-बाप का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस वापस चली आई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में पंचनामा भरकर शव मर्चरी भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed