{"_id":"5df2a4b88ebc3e87a25b44af","slug":"para-gliding-from-a-thousand-feet-height-at-the-confluence-allahabad-news-ald2628012127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर एक हजार फीट उंचाई से पैरा ग्लाइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम पर एक हजार फीट उंचाई से पैरा ग्लाइडिंग
विज्ञापन
Para gliding from a thousand feet height at the confluence
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। माघ मेले में पहली बार देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए संगम तट पर एयर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद श्रद्धालु ले सकेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को ट्रायल लिया गया। पैरासेलिंग, पैरा ग्लाइडिंग के पांच राइड हर किसी के लिए कौतूहल का विषय बने रहे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हॉट एयर बैलूनिंग के साथ रेती पर एटीवी मोटरबाइक व जार्विंग बाल की भी शुरूआत की जाएगी।
जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद भारत भाग्य विधाता महर्षि भारद्वाज एयर एडवेंचर स्पोर्ट्स एयर स्पोर्ट्स केतहत पैरासेलिंग व पैराग्लाइडिंग के लिए अरैल में संगम के निचले हिस्से की रेती पर ट्रायल लिया गया। पैराग्लाइडिंग को एक मशीन के सहारे एक हजार फीट की उंचाई चत ले जाया गया। पहली उड़ान उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने भरी। उन्होंने बताया कि बेहद आसान तरीकेसे लैंडिंग कराई गई। बिना किसी झिझक से इस पर पर्यटक राइड कर सकेंगे। इससे संगम की रेती पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस राइड के लिए ट्रायल कराने वाले एयर स्पोर्ट्स एडवेंचर के निदेशक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि माघ मेले में पैरा सेलिंग व पैरा ग्वाइडिंग के लिए अनुमति मिल गई है। तीन हजार फीट की ऊंचाई तक जाने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल(एटीसी) से अनुमति लेनी होगी। इस पहलू पर भी वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस एयर स्पोर्ट्स की शुरुआत माघ मेले के ही दौरान की जाएगी।
माघ मेले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहला बार एयर स्पोर्ट्स की योजना बनाई गई है। फिलहाल पैरासेलिंग व पैराग्लाइडिंग के लिए अरैल में ही स्टेशन बनाया जाएगा। दिनेश कुमार, उप निदेशक-पर्यटन।