फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paper leak spoiled the entire calendar of UPPSC

Prayagraj News: पेपर लीक ने बिगाड़ा यूपीपीएससी का पूरा कैलेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Paper leak spoiled the entire calendar of UPPSC
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक की घटना ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का वर्ष-2024 का परीक्षा कैलेंडर बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में पीसीएस और आरओ/एआरओ जैसी प्रमुख परीक्षाओं के शामिल होने के बावजूद यह असमंजस बना हुआ है कि परीक्षाएं समय से कराई जा सकेंगी या नहीं।
इस वर्ष 11 फरवरी को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 से पहले सबकुछ ठीक चल रहा था। परीक्षाएं कैलेंडर के अनुरूप निर्धारित समय पर आयोजित की जा रही थीं, लेकिन आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की दो पालियों में पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही दिन बाद कैलेंडर में शामिल आगामी पांच परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया, जिनमें प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परीक्षा आयोग के कैलेंडर में अब 27 अक्तूबर-2024 को प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा तिथि और परीक्षा के प्रारूप को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पर्याप्त संख्या में केंद्रों की अनुपलब्धता के कारण अब तक तय नहीं हो सका है कि यह परीक्षा एक दिन में होगी या दो दिन में पूरी कराई जाएगी। आशंका तो परीक्षा टलने की भी जताई जा रही है।
अभ्यर्थी भी उहापोह की स्थिति में हैं और उनकी परीक्षा से संबंधित तैयारी प्रभावित हो रही है। परीक्षा के आयोजन को एक माह से कम वक्त बचा है और आयोग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
इस बीच आयोग ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर आरओ/एआरओ-2023 की प्रारंभिक परीक्षा योजना में भी संशोधन कर दिया है। यह परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 22 दिसंबर-2024 को प्रस्तावित है।

अब दो के बजाय एक प्रश्नपत्र की प्रारंभिक परीक्षा होगी। वहीं, केंद्र निर्धारण के नियम सख्त होने के कारण आयोग को कम से कम तीन सत्रों यानी डेढ़ दिन में यह परीक्षा पूरी करानी होगी। ऐसे में आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में भी आयोग को परिवर्तन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed