फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Papa Philippines orders to shoot on sight on the road

पापा फिलिपिंस में तो सड़क पर देखते ही गोली मार देने का है आदेश

Thu, 09 Apr 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Papa Philippines orders to shoot on sight on the road
झूंसी के खबर से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
झूंसी। पापा मैं बिल्कुल ठीक हूं। यहां फिलिपिंस में भी कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लाक डाउन चल रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां की सरकार बहुत सख्त है। सड़क पर बेवजह निकलने वालों को देखते ही गोली मार देने का आदेश सरकार ने दे रखा है। लोगों को खाद सामग्री व अन्य सुविधाएं घर-घर पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना तीन निवासी प्रदीप अग्रवाल फार्मासिस्ट हैं। उनकी झूंसी में मेडिकल शॉप है। प्रदीप की बेटी पलक अग्रवाल फिलिपिंस से एमबीबीएस कर रही है। वह इस साल एमबीबीएस के फाइनल वर्ष में अध्ययनरत है। चीन के बुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने एशिया और यूरोप समेत तकरीबन सवा सौ देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलिपिंस में भी कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वहां भी पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में कई हजार किलोमीटर दूर प्रयागराज के झूंसी इलाके में बैठे परिजनों में पलक को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पलक फिलिपिंस के बीकोल प्रदेश के लेजपी शहर के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। शायद यही वजह है कि मां-बाप दिनभर में कई दफे बेटी से वीडियो कॉल कर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोन पर पिता प्रदीप पूछते हैं बेटी पलक कैसी हो, वहां सब ठीक है न। बेटी कहती है हां पापा मैं बिल्कुल ठीक हूं। मम्मी कैसी हैं, भाई ठीक है न पापा। मैं अपना ख्याल यहां रख रही हूं। आप लोग भी अपना पूरा ख्याल रखिए। इस दौरान बेटी पलक ने पिता को बताया कि यहां भी कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। सरकार ने सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दे रखे हैं। पलक के साथ दिल्ली की मीनाक्षी, यूपी और गुजरात की मीतू समेत अन्य युवतियां भी फिलिपिंस के इसी कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं। सभी केपरिवार अपनी बेटियों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed