फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pantoon bridge obstruction in Priyagraha of Kashi's water journey

प्रियंका की प्रयागराज से काशी की जल यात्रा में पांटून पुलों का रोड़ा

Fri, 15 Mar 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge obstruction in Priyagraha of Kashi's water journey
गांधीनगर रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Twitter/Congress
गंगा के जल मार्ग पर मोटरबोट से तीर्थराज प्रयाग से काशी के बीच प्रस्तावित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यात्रा में पांटून पुल रोड़ा बन सकते हैं। 18 से 20 मार्च तक की उनकी तीन दिवसीय यात्रा से संबंधित कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी होने के बाद प्रशासन ने इस अड़चन की ओर कांग्रेसियों का ध्यान दिलाया। प्रियंका गांधी की यात्रा को लेकर शाम को कांग्रेस के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात में जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज से काशी के बीच बने पांटून पुलों पर बैरियरों को पार कर यात्रा कैसे आगे बढ़ेगी, इसका रास्ता आयोजकों को ही निकालना होगा। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय निर्धारित जल यात्रा के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज पहुंचेंगी। इस यात्रा की रूपरेखा को लेकर बृहस्पतिवार की शाम कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, जावेद उर्फी और नगर महासचिव हसीब अहमद ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान यात्रा की अनुमति से संबंधित पत्र सौंपा गया। नफीस के मुताबिक डीएम से प्रयागराज से काशी के बीच बने पांटून पुलों के अवरोधों पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा है कि पांटून पुलों के अवरोधों को पार करने का समाधान उनको ही ढूंढना होगा।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी डीएम से हुई वार्ता के आधार पर यात्रा के रूट से संबंधित रिपोर्ट प्रदेश कमेटी को भेजेगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय प्रयागराज से काशी के बीच 24 जगहों पर गंगा पर पांटून पुल बने हैं। कुंभ मेला के दौरान गंगा के जल मार्ग पर फाफामऊ से अरैल के बीच बने 22 पांटून पुलों को खोलने का काम होली के बाद शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि संगम से यात्रा शुरू होगी, तब भी तीन पांटून पुल रास्ते में पड़ेंगे और उन्हें खोलना फिलहाल टेढ़ा काम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed