फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pandit Deendayal Upadhyay, pioneer of Integral Humanism, remembered on his birth anniversary

प्रयागराज : जयंती पर याद किए गए एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Mon, 25 Sep 2023 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पं. दीनदयाल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay, pioneer of Integral Humanism, remembered on his birth anniversary
सिविल लाइंस में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को मनाई गई। भाजपाइयों ने जगह-जगह आयोजित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीन दयाल का अंत्योदय मंत्र भाजपा सरकार आत्मसात कर रही है। समाज के संबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पं. दीनदयाल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, अवधेश कुमार उमरवैश्य, सरदार पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती दारागंज में भी मनाई गई। वार्ड 89 में दारागंज बक्सी खुर्द की पार्षद अनुपमा तीर्थराज पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को प्रयागराज सेवा समिति के कार्यालय में, पंडित जी की जयंती मनाई गई । जिसमें गंगा समग्र काशी प्रांत के आरती प्रमुख श्री जितेंद्र गौड़, महानगर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीर्थराज पाण्डेय एवं पार्षद जी के द्वारा पंडित जी के चित्र पर तिलका अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अनुपमा तीर्थराज पांडेय ने कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार एकात्मक मानववाद के सिद्धांत पर चल रही है। संयोजक तीर्थराज पांडेय ने कहा की पंडित जी की रहस्यमय मौत की जांच होनी चाहिए। जिससे सच्चाई पता चल सके। इस मौके पर अवसर पर पंडित कैलाश चंद्र पांडेय ,दिलीप मिश्रा, मनीष मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव , पवन यादव, पूनम पांडेय, मैना निषाद, अंजू गुप्ता, भास्कर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed