फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   panchayat chunav news

जिला पंचायत के पांच, बीडीसी के 37 नामांकन निरस्त

Mon, 05 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को पूरी कर ली गई। तीसरे चरण के तहत शंकरगढ़ को छोड़ अन्य चार ब्लॉकों से जिला पंचायत सदस्य पद के पांच प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 37 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए गए। छह अक्तूबर को नाम वापसी के बाद तय हो जाएगा कि मैदान में अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी बचते है। छह को ही तीसरे चरण का नामांकन भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जसरा, कौंधियारा, कौड़िहार, चाका और शंकरगढ़ ब्लॉक से कुल 408 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। इनमें से पांच प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त किया गया है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जसरा, कौंधियारा एवं कौड़िहार ब्लॉक से एक-एक और चाका ब्लॉक से दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए गए जबकि शंकरगढ़ में सभी प्रत्याशियों का नामांकन वैध रहा।
विज्ञापन


 पांच उम्मीदवारों का पर्चा खारिज होने के बाद जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अब 403 उम्मीदवार बाकी रह गए हैं। छह अक्तूबर को नाम वापसी के बाद तय हो जाएगा कि फाइनल मुकाबला कितने उम्मीदवारों के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुल 37 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। जसरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो, कौंधियारा एवं शंकरगढ़ में एक-एक, चाका में 11 और कौड़िहार ब्लॉक में 22 उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त किया गया।


37 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त होने के बाद मैदान में अब 2890 प्रत्याशी बचे हैं। तीसरे चरण के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी छह अक्तूबर को नाम वापसी होनी है। मंगलवार से ही तीसरे चरण का नामांकन शुरू हो जाएगा। तीसरे चरण में बहरिया, मऊआइमा, फूलपुर, सोरांव एवं होलागढ़ ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 23 पदों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 535 पदों के लिए नामांकन होना है। जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन जिला पंचायत परिसर और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का नामांकन संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed