फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   panchayat chunav news

जिला पंचायत में दिग्गजों ने मारा मैदान

Mon, 02 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में दिग्गजों ने मैदान मार लिया। दो वार्डों से चुनाव लड़ रहीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने दोनों जगह से जीत हासिल की तो पूर्व अध्यक्ष केशरी देवी पटेल और उनकी बहू लक्ष्मी सिंह पटेल भी खासे वोटों के अंतर से चुनाव जीत गईं। वहीं, चाका से सपा नेता दिलीप मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्रा को जीत मिली। हालांकि सैदाबाद से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे विधायक विजमा यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव उर्फ गोलू को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


फिलहाल जिला पंचायत सदस्य की सभी 92 सीटों के परिणाम सामने आने के बाद यह तो तय हो गया कि इस बार वोटरों ने पार्टियों से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशियों को तरजीह दी। तकरीबन 55 फीसदी सीटें पार्टियों के खाते में गईं तो बाकी सीटों पर निर्दलियों का कब्जा रहा। इसके बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदारों ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतकर अपनी राह आसान कर ली है। दो सीटों से चुनाव लड़ रहीं निवर्तमान अध्यक्ष एवं सपा नेता रेखा सिंह ने कोरांव ब्लॉक के वार्ड 87 से सपा की ही प्रभावती देवी को हराया तो मांडा के वार्ड 86 से भी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह को 6251 मतों से पराजित किया। उधर, शंकरगढ़ ब्लॉक के वार्ड 74 से चुनाव लड़ीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा समर्थित केशरी देवी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील सिंह पटेल को 1637 मतों से हराया तो उनकी बहू लक्ष्मी सिंह पटेल ने इसी ब्लॉक के वार्ड 73 से शकुंतला देवी को 3058 वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन


चाका के वार्ड 59 से सपा नेता एवं हिस्ट्रीशीटर दिलीप मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्रा ने राधा देवी को तकरीबन 6500 वोटों से मात दी। अर्चना भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि इन सबके बीच सपा को सैदाबाद ब्लॉक में तगड़ा झटका लगा। वहां से चुनाव लड़ रहे प्रतापपुर की विधायक विजमा यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव उर्फ गोलू को भाजपा-अपना दल से समर्थित दुर्विजय सिंह पटेल ने 7638 मतों से हरा दिया। वहीं, उरुवा ब्लॉक के वार्ड 82 से अमित मिश्र को जीत मिली, जो बसपा नेता एवं पूर्व विधायक आनंद पांडेय उर्फ कलक्टर पांडेय के भांजे हैं। अमित ने लल्लन सिंह की बहू संगीता सिंह को हराया। लल्लन सिंह पूर्व सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रेवती रमण सिंह के काफी करीबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed