फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Palak Mishra increased the prestige of Holagarh by becoming an IAS officer, people congratulated

Prayagraj : आईएएस अधिकारी बन पलक मिश्रा ने बढ़ाया होलागढ़ का मान, लोगों ने दी बधाइयां

Fri, 24 Nov 2023 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 06:05 PM IST
सार

पूर्णेंदु मिश्र उ.प्राथमिक विद्यालय लेहरा सोरांव में विज्ञान के अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वह चांदपुर सलोरी में निवास कर रहे हैं। इनकी बेटी पलक मिश्रा जो कि बेंगलुरु में क्वालकॉम कंपनी में कार्यरत होने के साथ ही आईएएस की तैयारी कर रही थीं।

विज्ञापन
Palak Mishra increased the prestige of Holagarh by becoming an IAS officer, people congratulated
पलक मिश्रा परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। यह कहावत नहीं बल्कि होलागढ़ की होनहार बेटी पलक मिश्रा ने आईएएस अधिकारी बनकर सच साबित कर दिखाया है। आईएएस की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सातवीं रैंक हासिल करने वाली पलक मिश्रा जो कि होलागढ़ के अरूआंव महेरी के निवासी पूर्णेंदु मिश्र बेटी ने परचम लहराया है।

विज्ञापन


पूर्णेंदु मिश्र उ.प्राथमिक विद्यालय लेहरा सोरांव में विज्ञान के अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वह चांदपुर सलोरी में निवास कर रहे हैं। इनकी बेटी पलक मिश्रा जो कि बेंगलुरु में क्वालकॉम कंपनी में कार्यरत होने के साथ ही आईएएस की तैयारी कर रही थीं। आईएएस परीक्षा परिणाम आने पर वह सातवीं रैंक पाकर अफसर बन गईं। जिसकी खबर लोगों में हुई तो उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


खुशियां व्यक्त करते हुए जश्न मनाया है। पलक मिश्रा एक भाई एवं एक बहन हैं। मां निधि मिश्रा व भाई प्रियंक मिश्र जो बीटेक कर रहा है। वहीं शिक्षक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा नगरहा, अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ल, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र पाण्डेय, बिम्बेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, राकेश तिवारी समेत लोगों ने बधाई दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी होलागढ़ में स्वास्थ्य मेला 26 को

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर होलागढ़ में आयुष्मान भव के तहत 26 नवंबर दिन रविवार को बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद्र सिंह ने बताया की स्वास्थ्य मेला में जनपद के मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच व इलाज निःशुल्क किया जाएगा। सेजल मिश्रा ने प्रथम, सृष्टि त्रिपाठी ने द्वितीय, तथा तनीषा पाल ने तृतीय किया स्थान प्राप्त किया।

होलागढ़ के मुकुंदपुर मे कार्यक्रम का आयोजन

होलागढ़ इलाके के मुकुंदपुर स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पूर्व में आयोजित पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा संयोजित निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए पुरस्कार वितरित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सेजल मिश्रा ने प्रथम, सृष्टि त्रिपाठी ने द्वितीय, तथा तनीषा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मयंक पांडे ने प्रथम श्रेया मौर्य ने द्वितीय और कौशेन अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय कुमार राय एवं पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक गौतम, अतिरिक्त विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उप प्रधानाचार्य विष्णु दत्त मिश्रा, बीपी सिंह, सर्वेश शुक्ला, राकाकांत मिश्रा, विजय कुमार वीरेंद्र कुमार सिंह, अखलाक अहमद खान, सोना वर्मा, सपना कुमारी, पवन कुमार, प्रमोद कुमार शुक्ल, मनीष कुमार, लक्ष्मी शंकर, उमेश कुमार यादव, प्रेम शंकर शुक्ला, रितेश कुमार यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन मान सिंह यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed