फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pakistani help found in Prayagraj

प्रयागराज में पकड़ा गया पाकिस्तान का मददगार

Sun, 28 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistani help found in Prayagraj
प्रयागराज में पकड़ा गया पाकिस्तान का मददगार
विज्ञापन

प्रयागराज। शहर से शनिवार को पाकिस्तान के आतंकी संगठन की मदद कर रहे सौरभ शुक्ला को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सौरभ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के लिए धनराशि जुटाने का काम करता था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला सीधी का रहने वाला है।
यूपीएटीएस के हत्थे चढ़े सौरभ पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से फोन और इंटरनेट के अपने नेटवर्क के सदस्यों के साथ पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर के संपर्क में था। सौरभ लोगों को झांसा देकर, बैंकों में खाता खुलवाकर उनके एकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड ले लेता था। बाद में पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर धनराशि का आपराधिक लेन-देन करता था।
विज्ञापन

लखनऊ में एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि पिछले साल यूपी एटीएस ने यूपी, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में छापे मार कर टेरर फंडिंग के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर की मदद कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। सौरभ भी उन्हीं में से एक था जो फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को दर्ज मुकदमे में सौरभ भी नामजद था, जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 471, 120 बी, 121ए और इंडियन वायरलेस टेलीग्राफ एक्ट की धारा 3/5 और 25/20/4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed