फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paint My City: 60 crores will be spent on painting the walls of Prayagraj for Kumbh

Paint My City : शहर की दीवारों को सजाने पर खर्च होंगे 60 करोड़, बनेंगे स्ट्रीट आर्ट और वॉल म्यूरस

Sun, 25 Aug 2024 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शहर के अंदर धर्म और अध्यात्म की अनुभूति कराने के लिएपेंट माई सिटी योजना को मंजूरी मिल चुकी है। पीडीए ने शहर की दीवारों और चौराहों को भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए अलग से बजट तय किया है।

विज्ञापन
Paint My City: 60 crores will be spent on painting the walls of Prayagraj for Kumbh
पेंट माई सिटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी की दीवारों को कुंभ की थीम पर चित्रित करने पर इस बार 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 10 लाख वर्ग फुट में कला उकेरी जाएगी। इससे पहले कुंभ 2019 में 15 लाख वर्ग फुट एरिया पेंट माई सिटी के तहत चित्रित की गई थी, तब 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

विज्ञापन


महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शहर के अंदर धर्म और अध्यात्म की अनुभूति कराने के लिएपेंट माई सिटी योजना को मंजूरी मिल चुकी है। पीडीए ने शहर की दीवारों और चौराहों को भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए अलग से बजट तय किया है। पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान के मुताबिक शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 60 करोड़ का बजट रखा गया है। इस योजना में शहर की प्रमुख दीवारों में स्ट्रीट आर्ट, चौराहों की दीवारों को चित्रित करने के साथ ही ट्रैफिक साइनजेस, स्कल्पचर, लैंड स्केपिंग, ग्रीन बेल्ट और हॉर्टिकल्चर का काम शामिल है।
विज्ञापन


इस बार कुंभ के रंग में रंगी जाने वाली दीवारें भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लुभाएंगी। पीडीए के चीफ इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव बताते हैं कि 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में भवनों, दीवारों को चित्रित किया जाएगा । इसके अलावा शहर के सभी चौराहों पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश देने वाले चित्र भी लगाए जाएंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स इसमें सहयोग करेंगे। शहर की सड़कों के किनारे बनी इमारतों की दीवारों पर बनने वाली यह पेंटिंग्स कुंभ की संस्कृति की अनुभूति कराएंगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोभाकार और फूलदार पौधों की शृंखला से बनेगा हरित कुंभ

शहर की इमारतों की दीवारों और चौराहों को भव्य -नव्य बनाने के साथ हरित कुंभ की परिकल्पना साकार करने की तैयारी है। पीडीए के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव के मुताबिक इसमें ग्रीन बेल्ट और हॉर्टिकल्चर का कार्य भी शामिल है। शहर के प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। वहां फूलदार और शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। शहर की प्रमुख 38 सड़कों, 36 जंक्शनों और सार्वजनिक स्थानों पर ये सजावटी और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा थीमेटिक लाइट्स , स्पाइरल लाइट और फसाड लाइट भी लगाई जानी है। नौ फ्लाईओवर,चार4 पुलों और 50 पर्यटक स्थलों को भी सजाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed