{"_id":"609985524398fe68376e5cee","slug":"oxygen-cylinders-will-take-time-in-bpcl-many-machines-did-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीसीएल में आक्सीजन सिलिंडर में लगेगा समय, नहीं चलीं कई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीसीएल में आक्सीजन सिलिंडर में लगेगा समय, नहीं चलीं कई मशीनें
Tue, 11 May 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 May 2021 12:41 AM IST
सार
- कंपनी के विशेषज्ञ चालू करने में जुटे, बीआईएस के लाइसेंस का भी है इंतजार
विज्ञापन
prayagraj news : नैनी स्थित बीपीसीएल प्लांट पर आक्सीजन उत्पादन के लिए जरुरी तैयारियों का जायजा लेते मंडलायुक्त।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
भारत पंप्स एंड कंप्रेशर लिमिटेड (बीपीसीएल) में ऑक्सीजन सिलिंडर के निर्माण में अभी वक्त लग सकता है। कई मशीनें अभी चालू ही नहीं हो पाई हैं। इसकी वजह से पहले से तैयार सिलिंडर में भी कैप नहीं लग पा रहे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडड्र्स (बीआईएस) ने भी सभी मशीनें चालू होने के बाद कारखाना के निरीक्षण और लाइसेंस जारी करने की बात कही है।
कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ऑक्सीजन की काफी कमी हो गई है। मुश्किल यह कि ऑक्सीजन सिलेंडर भी नहीं मिल रहे। ऐसे में वर्षों से बंद बीपीसीएल में सिलेंडर उत्पादन यूनिट को फिर से चालू करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से 2500 सिलेंडर की आपूर्ति के 26 अप्रैल को ही ऑर्डर दिया जा चुका है। उस समय एक सप्ताह में उत्पादन शुरू होने की बात कही गई थी।
मरम्मत के बाद कुछ मशीनें चालू भी कर दी गईं लेकिन कई अब भी मशीनें शुरू नहीं हो पाई हैं। कारखाना के इंजीनियर उन्हें ठीक करने में लगे हैं लेकिन अभी सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सिलेंडर का उत्पादन शुरू करने से पहले बीआईएस की अनुमति चाहिए। वहीं बीआईएस ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी मशीनें चालू होने के बाद टीम कारखाना का निरीक्षण करेगी। इसके बाद लाइसेंस जारी किया जाएगा। बीपीसीएल के अफसरों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में अभी चार से पांच दिन लगेंगे।