फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   owner killing case Police said Nandini of suicide but many questions remained unresolved

आनर किलिंग : पुलिस ने कहा नंदिनी ने की खुदकुशी, लेकिन अनसुलझे रहे कई सवाल 

Thu, 11 Nov 2021 02:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 02:25 AM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद पुलिस किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कहने लगी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि किशोरी ने खुद फांसी लगाकर जान दी है और मामले को छिपाने के लिए परिजनों ने शव को दफ्न कर दिया था, लेकिन फांसी की जानकारी पुलिस या रिश्तेदारों को क्यों नहीं दी गई इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

विज्ञापन
owner killing case Police said Nandini of suicide but many questions remained unresolved
क्राइम

विस्तार

मऊआइमा के किरांव गांव में नंदिनी सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी है। ऐसा पुलिस का कहना है। बुधवार को दिन भर गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा होती रही। पुलिस ने पहले इस मामले को ऑनर किलिंग ही बताया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद पुलिस वालों के बयान बदल गए।

विज्ञापन


अगर नंदिनी ने फांसी लगाई थी तो उसके बारे में गांव वालों या रिश्तेदारों को क्यों नहीं बताया गया? इतना ही नहीं उसके शव को घर में दफ्न कर दिया गया। जब पुलिस पहुंची तो बड़ा भाई भाग निकला। वह मां की अंत्येष्टि के समय भी नहीं आया। ये कुछ सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस के पास नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


 किरांव गांव में रहस्यमय हालात में नंदिनी और उसकी मां सुशीला की मौत हुई है। नंदिनी का बड़ा भाई फरार है। बुधवार को पुलिस दिन भर यही बताती रही कि मामला ऑनर किलिंग का है। भाई ने शव घर में ही दफ्न कर दिया था। देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने थाने में जाकर बताया कि नंदिनी की हत्या कर शव घर में दफ्न किया गया है। देर रात जब पुलिस पहुंची तो दफ्न शव को खोदकर बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले भाग चुका था भाई
शव बाहर निकालने वाला भाई सरदार सिंह मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस दिन भर इस मामले को ऑनर किलिंग का मामला बताती रही लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी के सुर बदल गए। सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि कई प्रश्नों का उत्तर खोजना है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नहीं झुठलाया जा सकता। घर वालों का कहना है कि उनके यहां दफ्न करने की परंपरा है। इसी कारण नंदिनी की लाश दफ्न की गई थी। 

हालांकि देर रात शव को बाहर क्यों निकाला गया? उसकी मौत की खबर पुलिस या रिश्तेदारों को क्यों नहीं दी गई? भाई क्यों भागा? इन सब सवालों के उत्तर सीओ के पास नहीं थे। उनका कहना है कि एक दरोगा को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। 

पिता और भाई सूरत से चले, पूछताछ की जाएगी
नंदिनी के पिता नरेंद्र सिंह और भाई दरोगा सिंह सूरत में रहकर काम करते हैं। सूचना मिलते ही दोनों गांव के लिए चल दिए थे लेकिन शाम तक गांव नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों से भी पूछताछ की जाएगी कि परिवार में क्या चल रहा था? नरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा एक बेटी नंदिनी सिंह थी। चार बेटों में बड़े सरदार सिंह की शादी हो चुकी है। उससे छोटा दरोगा सिंह सूरत में पिता के साथ रहता है। कप्तान सिंह और प्रधान सिंह अभी छोटे हैं। एक दिन में दो मौतों से परिवार वाले स्तब्ध हैं। रिश्तेदार और पड़ोसी भी इस मामले में कोई बात करने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed