फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Over a dozen teenagers lost their fingers in a firecracker frenzy

Prayagraj News: पटाखों के जुनून में उड़ीं एक दर्जन से अधिक किशाेरों के हाथों की अंगुलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Over a dozen teenagers lost their fingers in a firecracker frenzy
दिवाली पर खतरनाक पटाखे जलाने की चाहत कई लोगों पर भारी पड़ गई। इससे एक दर्जन से अधिक किशोरों के हाथों की अंगुलियां उड़ गईं जिसके बाद आननफानन इन्हें स्वरूप रानी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। वहीं 48 घंटे के भीतर
विज्ञापन

आतिशबाजी के दौरान घायल हुए
55 लोग एसआरएन अस्पताल पहुंचे। इनमें से 16 लोगों को बर्न वार्ड में भर्ती करना पड़ा। घायलों में 98 फीसदी सात से 17 वर्ष तक के किशोर हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पटाखे जलाते समय हाथों की अंगुलियां उड़ने के साथ लोगों का चेहरा, पैर व छाती झुलसने के मामले भी सामने आए हैं। हालांकि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


पटाखे के बारूद से 25 लोगाें की आंखें हुईं जख्मी

पटाखों के बारूद से करीब 25 लोगों की आंखें जख्मी हुई हैं। इनमें चार लोग ऐसे हैं जिनकी आंखों की पुतली सफेद हो गई है और इन्हें 90 फीसदी तक दिखना बंद हो गया है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि ऑपरेशन के बाद ही पता चल सकेगा कि पीड़ितों की आंखों की रोशनी कितनी फीसदी तक वापस आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आतिशबाजी के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। 16 लोगों को भर्ती किया गया है, उनका उपचार चल रहा है। पटाखे जलाते समय घायल होने वालों में 98 फीसदी किशोर हैं।
- डॉ. मोहित जैन, अध्यक्ष, बर्न विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed