{"_id":"6ac95af8a7346edcc7005cfc","slug":"over-70-trains-cancelled-due-to-protests-in-delhi-passengers-stranded-allahabad-news-c-3-1-ald1024-993647-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण 70 से अधिक ट्रेनें निरस्त, यात्री हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण 70 से अधिक ट्रेनें निरस्त, यात्री हलाकान
विज्ञापन
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एनसीआर जोन से गुजरने वाली 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इस निर्णय से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया उसमें वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा, पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण के इस निर्णय से संगमनगरी के हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान रेलवे प्रशासन को रिफंड के रूप में यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ी।
दरअसल, बृहस्पतिवार को दिल्ली में भीषण सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग 5,000 यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे और उनकी ट्रेनें छूट गई थीं। इस बीच दस अक्तूबर को सीजेपी एवं कुछ अन्य संगठनों की ओर से दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा के चलते रेलवे प्रशासन दस अक्तूबर की सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने वाली कई प्रमुख मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और ईएमयू/मेमू ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है। दोपहर बाद यात्रियों के मोबाइल में ट्रेन निरस्तीकरण के मैसेज भी आने लगे।
विज्ञापन
इस सूची में प्रयागराज के यात्रियों के लिए सबसे बड़ी झटके की बात यह है कि प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज- शकूरबस्ती स्पेशल को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से उन हजारों यात्रियों को भारी मानसिक परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी पहले से बुकिंग थी और जो अपनी यात्रा के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे या तैयारी कर चुके थे। एकाएक ट्रेनें बंद होने से यात्रियों की आगे की योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गई हैं। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों में खासी मायूसी और परेशानी देखी जा रही है, क्योंकि कई लोग जरूरी कामकाज और त्योहारों के सीजन के चलते अपनी यात्रा की तैयारी कर चुके थे।
10 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 04:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और भारी यातायात भीड़ की संभावना व्यक्त की गई है। इसी वजह से ट्रेनें निरस्त की गई हैं।- डॉ. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर