फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Over 22 crore devotees bathed in the Magh Mela, monitored by AI cameras.

Prayagraj : माघ मेले में 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, एआई कैमरों से की गई निगरानी

Sun, 15 Feb 2026 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 04:18 PM IST
सार

संगम की रेती पर आयोजित स्वच्छ और सुरक्षित माघ मेले ने इस वर्ष सनातन धर्म की आध्यात्मिक महिमा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन
Over 22 crore devotees bathed in the Magh Mela, monitored by AI cameras.
महाशिवरात्रि पर संगम स्नान करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम की रेती पर आयोजित स्वच्छ और सुरक्षित माघ मेले ने इस वर्ष सनातन धर्म की आध्यात्मिक महिमा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन का नया कीर्तिमान स्थापित किया। आर्टिफिशियल इटेलिजेंस आधारित कैमरे, ड्रोन निगरानी और होल्डिंग एरिया जैसी व्यवस्थाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करीब 44 दिनों तक चले इस आयोजन में 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। वहीं, महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर 15 से 16 लाख श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है।

विज्ञापन


माघ मेले में उमड़ी भीड़ ने आगामी महाकुंभ की तैयारियों की भी परीक्षा ली और कई प्रमुख स्नान पर्वों के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। वसंत पंचमी, अचला सप्तमी और माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या पूर्व आयोजनों से कहीं अधिक रही। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के अनुसार तीन जनवरी से 14 फरवरी तक सभी प्रमुख स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुए और लगभग 22 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


माघ मेले में स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या (तुलनात्मक आंकड़े)

मुख्य स्नान (वर्ष 2024)             (2026)
पौष पूर्णिमा 9.80 लाख            31 लाख
मकर संक्रांति 20.90 लाख 1.03 करोड़
मौनी अमावस्या 2.18 करोड़ 4.52 करोड़
वसंत पंचमी 42 लाख 3.56 करोड़
अचला सप्तमी 8 लाख            2 करोड़
माघी पूर्णिमा 38.20 लाख 2.10 करोड़
महाशिवरात्रि 9.70 लाख 15–16 लाख (अनुमान)

महाशिवरात्रि पर विशेष तैयारी

महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संगम नोज स्थित गंगा, यमुना के सभी घाटों पर 15 से 16 लाख श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। स्नान वर्जित स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा जल पुलिस और फ्लड टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। असुरक्षित क्षेत्रों में स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। संगम तट पर श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है और महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के पुण्य स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed