फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Outrage among village head associations over the imprisonment of Village Head Guddu Yadav

Prayagraj News: प्रधान गुड्डू यादव को जेल भेजे जाने पर प्रधान संगठनों में आक्रोश

Thu, 25 Jun 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 25 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Outrage among village head associations over the imprisonment of Village Head Guddu Yadav
तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से बातचीत करते श्याम ग्रुप के निदेशक विदुत अग्रहरि। संवाद
नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी प्रधान गुड्डू यादव को जेल भेजे जाने पर प्रधान संगठनों में आक्रोश है। प्रधान संघ इकाई उरुवा के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा कि घटना से प्रधान का कोई लेना देना नहीं था। फिर भी उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रधान ने सिर्फ दोनों पक्षों की पंचायत कराई थी। अगर, प्रधान को जल्द ही रिहा नहीं किया गया तो प्रधान संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

वहीं, तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से बृहस्पतिवार को नगर विकास मंत्री राकेश राठौर मिलने आएंगे। यह जानकारी उनके निजी सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे नगर विकास मंत्री राकेश राठौर पीड़ितों से मिलेंगे। तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से बुधवार को श्याम ग्रुप के निदेशक विदुप अग्रहरि ने मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। कहा कि वैश्य समाज के लिए यह बड़ी घटना है। ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों का एनकाउंटर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएम और पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उनके साथ भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शाहू, नागर गुप्ता, अग्रहरि समाज के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, भोला नाथ सोनकर, अंजनी गुप्ता, राकेश सिंह, लोकपति गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed