{"_id":"5d5ef3a68ebc3e6c7664a8ed","slug":"outposts-without-getting-ready-for-dj-in-prayagraj-allahabad-news-ald2528436125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बिना डीजे तैयार हो रहीं चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बिना डीजे तैयार हो रहीं चौकियां
विज्ञापन
Outposts without getting ready for DJ in Prayagraj
प्रयागराज। दशहरा के रामदल और रामलीलाओं से पहले संगमनगरी में दधिकांदो मेलों की धूम मचेगी। परंपरानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, फिर छठी उत्सव के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार, 31 अगस्त को सलोरी से दधिकांदो मेले की शुरुआत होगी और यह सिलसिला त्रिवेणी रोड, कीडगंज के मेले के साथ पूरा होगा। दधिकांदो मेले में हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर कृष्ण-बलदाऊ का दल निकलेगा। इसके साथ कृष्ण के जीवन प्रसंगों, लीलाओं पर आधारित मनोरम चौकियां सजेंगी। अब तक तकरीबन सभी चौकियां डीजे के साथ ही निकलती रही हैं लेकिन अबकी ऐसा नहीं होगा।
दधिकांदो कमेटियों ने तय किया है कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक चौकियों के साथ डीजे शामिल नहीं रहेगा। चौकियों के संचालकों ने भी डीजे वालों को डीजे न लाने के लिए दो टूक मना कर दिया है, वहीं डीजे संचालकों ने भी सभी की हां में हां मिलाते हुए प्रशासन की अनुमति के बिना, डीजे न लाने का फैसला किया है। अबकी चौकियों के माध्यम से विविध संदेेशयुक्त दृश्यों का प्रदर्शन बिना डीजे ही किया जाएगा। राजापुर के चौकी संचालक राजेश कुमार कहते हैं, अब तक डीजे के माध्यम से चौकी के प्रसंग समझाए जाते थे, अब उसे प्रकाश या पोस्टर आदि से प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। सलोरी के चौकी संचालक ध्रुवकुमार ने भी कहा कि चौकियां को बिना डीजे ही प्रदर्शनयोग्य बनाने के लिए तैयारी है।
राजापुर दधिकांदो मेला कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आमतौर पर सभी चौकियां डीजे के साथ ही निकलती रही हैं, इस बार सभी को मना कर दिया गया है। सुलेमसराय दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष अतुल कुमार केसरवानी ने कहा, सभी चौकी संचालकों से बिना डीजे ही चौकियां निकालने को कहा गया है। हालांकि जयंतीपुर सहित कई चौकी संचालकों ने ऐसे में चौकी न निकालने का फैसला लिया है। वहीं इलाहाबाद डीजे, डीजे बैंड ऐंड ऑनर्स आरकेस्ट्रा वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री अंजुम खान बोले, सुलेमसराय के दधिकांदो मेले के लिए आठ डीजे बुक कराए गए थे लेकिन अब सभी को मना कर दिया गया है। यही हाल सलोरी, राजापुर सहित अन्य कमेटियों का भी है।