फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Other employees of Bishop Johnson examination center will also be interrogated

Prayagraj News: बिशप जॉनसन परीक्षा केंद्र के अन्य कर्मचारियों से भी होगी पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Other employees of Bishop Johnson examination center will also be interrogated
आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण से संबंधित केस की विवेचना में जुटी एसटीएफ बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र के कुछ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। इन कर्मचारियों से 11 फरवरी को परीक्षा वाले दिन कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाबत सवाल जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन





आरओ-एआरओ का पेपर दो जगहों से लीक हुआ, जिनमें से एक बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज कटरा भी है। परीक्षा वाले दिन केंद्र व्यवस्थापक अर्पित विनीत यशवंत की मदद से झूंसी निवासी स्कूल संचालक कमलेश पाल ने कॉलेज में घुसकर पेपर की फोटो खींचकर प्रकरण के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के करीबी डॉ.शरद सिंह पटेल काे भेजा था, जिसके बाद पेपर लीक हो गया था। अर्पित व कमलेश को एसटीएफ जेल भेज चुकी है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि परीक्षा नियमों को ताक पर रखकर अर्पित को नियमित कर्मचारी न होते हुए भी केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया।
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया जा चुका है। जबकि, कुछ बिंदुओं पर जानकारी के लिए डीआईओएस को भी बुलाया गया है। सूत्रों के मृताबिक, एसटीएफ इस मामले में स्कूल के कुछ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की तैयारी में है। इनमें वह कर्मचारी शामिल हैं जो परीक्षा वाले दिन कॉलेज में मौजूद थे। जल्द ही इन्हें नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed