Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order to cancel allotment without prior notice is ineffective; KDA order quashed

हाईकोर्ट : सूचना दिए बगैर आवंटन निरस्तीकरण का आदेश प्रभावी नहीं, केडीए का आदेश निरस्त

Fri, 13 Nov 2026 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 06:29 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भवन आवंटन के निरस्तीकरण की सूचना दिए बगैर उसे प्रभावी नहीं माना जा सकता। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने रानी देवी यादव की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Order to cancel allotment without prior notice is ineffective; KDA order quashed
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भवन आवंटन के निरस्तीकरण की सूचना दिए बगैर उसे प्रभावी नहीं माना जा सकता। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने रानी देवी यादव की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से 2002 में मकान का आवंटन निरस्त करने के आदेश भी रद्द कर दिया। साथ ही नामांतरण अर्जी पर छह हफ्ते में निर्णय लेने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक, याची के पति श्याम सिंह यादव को केडीए ने 1992 में बर्रा-छह की मिनी एलआईजी योजना में क्वार्टर संख्या सी-474 आवंटित किया था। इसकी कीमत 40,648 रुपये थी। किस्तें समय पर जमा नहीं होने पर केडीए ने आवंटन निरस्त कर दिया था जिसे दो जुलाई 2002 को उपाध्यक्ष ने अनुमोदित किया।
विज्ञापन


पति की वर्ष 2007 में मृत्यु हो गई। इसके बाद याची ने वर्ष 2013 में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 76,187 रुपये जमा किए। वर्ष 2017 में नामांतरण के लिए आवेदन करने पर केडीए ने आवंटन निरस्त होने का हवाला देते हुए जमा धनराशि वापस लेने को कहा। इस पर याचिका दाखिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि केडीए जवाबी हलफनामे में यह स्पष्ट नहीं कर सका कि वर्ष 2002 का निरस्तीकरण आदेश आवंटी को कब और कैसे तामील कराया गया। बिना संप्रेषण के आदेश प्रभावी नहीं हो सकता। साथ ही, ओटीएस के तहत पूरी धनराशि स्वीकार करने के बाद प्राधिकरण अपने रुख से पलट नहीं सकता। कोर्ट ने ओटीएस को बाध्यकारी अनुबंध मानते हुए केडीए को अपने आचरण से विबंधित माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed