फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   order of fir to tehsildar, naib tehsildar Including five Revenueemployee

सोरांव के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत पांच राजस्व कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Thu, 25 Feb 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
order of fir to tehsildar, naib  tehsildar Including five Revenueemployee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ करने के मामले में जिला न्यायालय ने उप जिलाधिकारी सोरांव अभिनय चतुर्वेदी, अजीत कुमार सिंह तहसीलदार, मृदुला दुबे नायब तहसीलदार, कपिल मिश्रा राजस्व निरीक्षक और गुरुप्रसाद यादव लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश थाना प्रभारी सोरांव को दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा ने वादी के अधिवक्ता को सुन कर दिया है । 
विज्ञापन


प्रकरण नवाबगंज थाने का है। वादी नगर पंचायत लालगोपालगंज निवासी वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156( 3 ) के तहत निंदूरा क्षेत्र के लेखपाल गुरु प्रसाद यादव, राजस्व निरीक्षक कपिल मिश्रा, नायब तहसीलदार मृदुला दुबे, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने की याचना की है।
विज्ञापन


वादी का कहना है कि उसने अपनी आराजी की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनवानी शुरू की थी । जिस पर टाउन एरिया के वर्तमान चेयरमैन, जिनकी भूमि वादी से अलग है, ने एसडीएम को अर्जी देकर थाना प्रभारी नवाबगंज से बाउंड्री का निर्माण रोकने का निर्देश दिया था। वादी ने लेखपाल गुरुप्रसाद पर वर्तमान भूचित्र में छेड़छाड़ करने और गलत आख्या देने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने संज्ञेय अपराध पाते हुए थाना प्रभारी सोरांव को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed