{"_id":"6144be648ebc3e1dd06533a1","slug":"order-ghazipur-student-allowed-to-appear-in-rashtriya-military-school-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश : गाजीपुर के छात्र को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश टेस्ट में बैठने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश : गाजीपुर के छात्र को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश टेस्ट में बैठने की अनुमति
Fri, 17 Sep 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:42 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के आकाश यादव को लखनऊ स्थित केंद्र पर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में बैठने की अऩुमति दी है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर निवासी आकाश यादव व दो अन्य को 19 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश टेस्ट 2021-22 में लखनऊ में शामिल होने की अनुमति दी है। याचीगण से कहा कि आदेश की प्रति टेस्ट लेने वाले विपक्षी अधिकारी को ई मेल, फैक्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजें। किंतु यह अंतरिम आदेश याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति वीके बिड़ला ने दिया है।
याची का कहना था कि परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा हो चुका है। यह याचियों के लिए आखिरी मौका है। गाजीपुर से कम समय में लखनऊ सेंटर पर ही पहुंचा जा सकता है। इसलिए लखनऊ में टेस्ट में बैठने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने भारत सरकार के अधिवक्ता से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याची का कहना था कि परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा हो चुका है। यह याचियों के लिए आखिरी मौका है। गाजीपुर से कम समय में लखनऊ सेंटर पर ही पहुंचा जा सकता है। इसलिए लखनऊ में टेस्ट में बैठने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने भारत सरकार के अधिवक्ता से जवाब मांगा है।
विज्ञापन