फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opposition to fixing quota for the post of GIC Principal

Prayagraj News: जीआईसी प्रधानाचार्य पद के लिए कोटा निर्धारण का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Opposition to fixing quota for the post of GIC Principal
राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य पद के लिए कोटा निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इस पद के लिए सेवा नियमावली 1992 के अनुसार पदोन्नति कोटा 61 प्रतिशत पुरुष अधीनस्थ राजपत्रित, 22 प्रतिशत महिला अधीनस्थ राजपत्रित और 17 प्रतिशत सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीआई) के लिए था। शासन ने डीआई का पद खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

अब इस कोटे में खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल करने की तैयारी है। साथ ही पुरुष कोटा कम करके महिला कोटा बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। इसको लेकर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बैठक हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन


बैठक में राजकीय शिक्षक संघ को शामिल नहीं किया गया। संघ ने कोटे में बदलाव का विरोध किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों को इसमें शामिल न किया जाय। बदलाव का विरोध करते हुए उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। बताया कि शिक्षण, निरीक्षण और प्रशिक्षण वर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों को उसी वर्ग में पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा के उच्चाधिकारियों से साठगांठ करके यह बदलाव करवा रहे हैं। कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया तो उनका संगठन आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed