फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Oppose increased fuel prices

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध

Sun, 17 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 17 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Oppose increased fuel prices
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं समेत कई संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने निरंजन डॉट पुल के पास ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। इससे जौनपुर पैसेंजर समेत तीन ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ भवन के सामने भी पुतला फूंका गया। एटक ने कलक्ट्रेट और कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस चौराहे पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। सपा की ओर से रविवार को भी सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शहर में पेट्रोल के दाम 73 और डीजल के दाम 57.50 रुपये के पास पहुंच गए हैं। कांग्रेसियों और सपाइयों ने मांग की कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त सेस को खत्म कर राहत प्रदान करे। सरकार ने सेस न लगाया होता तो पेट्रोल के दाम वर्तमान में 65 रुपये लीटर से ज्यादा नहीं होते। छात्रसभा के नगर अध्यक्ष अंगद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के अच्छे दिन दूर हो गए हैं। ट्रेन रोकने एवं प्रदर्शन में धुन्नू यादव, पीयुष श्रीवास्तव, आकिब जावेद, डीशू गौड़, देव बोस, प्रिंस, कृष्णा बघेल, कौशिक शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस चौराहे पर प्रदर्शन कर पीएम का पुतला दहन किया। कहा कि तेल की कीमतों में हुई गिरावट का फायदा जनता को देने के बजाय सरकार ने आम लोगों की जेब खाली कर ली। प्रदर्शन में राजीव यादव, अभिनीत कुशवाहा, जितेश मिश्रा, अक्षय यादव, अमन कुशवाहा, अब्दुल, कोमलाक्ष, शुभम, गंगेश आदि शामिल रहे। एटक ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर पुतला दहन कर तेल कंपनियों पर आरोप लगाया कि तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नहीं, अपने मुनाफे के हिसाब से दाम घटा-बढ़ा रही हैं। प्रदर्शन में नसीम अंसारी, अनु सिंह, रामसागर, शोभनाथ द्विवेदी, मुस्तकीन अहमद, मनोज कुमार, कामरान आदि मौजूद रहे। सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल ने भी बैठक कर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed