फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   operation of semester classes difficult evenafter lockdown

लॉक डाउन के बाद भी सेमेस्टर कक्षाओं का संचालन मुश्किल

Wed, 29 Apr 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
operation of semester classes difficult evenafter lockdown
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में 30 जून तक सामुदायिक कार्यक्रम नहीं होंगे। ऐसे में इविवि में लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद सेमेस्टर कक्षाओं का संचालन भी मुश्किल होगा। हालांकि, इविवि प्रशासन की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन की एक रूपरेखा तैयार की जा रही है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन सेमेस्टर कक्षाएं भी शुरू करा दी गईं हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सीधे परीक्षाएं कराई जा सकें।
विज्ञापन

इविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं विभाग अपने-अपने स्तर से कराते हैं। लॉकडाउन से पहले कुछ विभाग पाठ्यक्रम पूरा करा चुके थे और कई विभाग पाठ्यक्रम पूरा कराने के अंतिम चरण में थे। कुछ ऐसे विभाग भी हैं, जहां पाठ्यक्रम काफी पीछे चल रहा है। लॉकडाउन के कारण इविवि में सेमेस्टर कक्षाओं का संचालन पूरी तरह से ठप हो चुका है। ऐसे में इविवि प्रशासन ने अब सेमेस्टर पाठ्यक्रम के मामले में विभागवार समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर इविवि प्रशासन ने सेमेस्टर कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन भी शुरू कर दिया है और इसके लिए मोडेल प्लेटफार्म बनाकर इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लॉक डाउन के बाद अगर कक्षाओं के संचालन की स्थिति बनती है तो ज्यादातर विभागों का पाठ्यक्रम 15 दिनों में पूरा कराया जा सकता है और इसके बाद परीक्षाएं भी कराई जा सकती हैं। इस बीच उन विभागों के पास अपना पाठ्यक्रम पूरा कराने का समय मिल जाएगा, जिनके पाठ्यक्रम पीछे चल रहे हैं। फिलहाल अभी अंतिम तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही सेमेस्टर कक्षाओं के संचालन और परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed