फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Openly roaming the prize, the police did not like

खुलेआम घूमते रहे इनामी, पुलिस को नहीं लगी भनक

Fri, 02 Nov 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 02 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Openly roaming the prize, the police did not like
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
इनामी अच्युतानंद उर्फ सुमित की हॉस्टल के भीतर हत्या की घटना ने पुलिस अफसरों के दावों की पोल खोल दी है। घटना से साफ है कि कर्नलगंज में इनाम घोषित होने के बाद भी चारों छात्रनेता खुलेआम घूमते रहे और पुलिस जानबूझकर आंखें बंद किए बैठी रही। बड़ी बात यह है कि पूछने पर हर बार पुलिस अफसर यही कहते रहे कि इनामियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सुमित के साथ ही पुलिस ने चार छात्रनेताओं की गिरफ्तारी पर इनाम 28 सितंबर को घोषित किया था। पुलिस का दावा था कि इनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बड़ी बात यह है कि इनामी छात्रनेता चुनाव के दौरान लगातार अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते रहे। कई बार उन्हें हॉस्टलों में मीटिंग करते भी देखा गया। ऐसा ही मामला तब सामने आया था जब इनामी अभिषेक सिंह माइकल की ताराचंद हॉस्टल में समर्थकों संग बैठक करते फोटो वायरल हुई। तस्वीरों में दिख रहा था कि किस तरह बेखौफ होकर माइकल खुलेआम हॉस्टल में मीटिंग कर रहा था।  यही नहीं एक तस्वीर में माइकल के साथ शहर के एक विधायक बात करते नजर आए थे। सबसे खास बात यह थी कि पुलिस अफसरों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माइकल के आने की बात को सिरे से नकार दिया था। हालांकि पीसीबी हॉस्टल में हुई घटना के बाद साफ हो गया कि इनाम घोषित होने के बाद भी वांछित छात्रनेताओं का हॉस्टलों में आना-जान बदस्तूर जारी था।
विज्ञापन


माइकल के छात्रावास में मीटिंग करने के बाबत पूछने पर सीओ आलोक मिश्रा ने कहा था कि ऐसी किसी भी वायरल तस्वीर के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। एक हॉस्टल में माइकल आने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस वहां गई भी थी। हालांकि सूचना गलत मिली। अब सवाल यह है कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हॉस्टल में इनामी सुमित के होने की भनक पुलिस को कैसे नहीं लगी। वह भी तब जब हॉस्टल में दोपहर से ही पार्टी की तैयारियां चल रही थीं। कैसे इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले और पुलिस को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भी अपराधियों के होने की सूचना मिलती है, पुलिस दबिश देने जाती है। अब तक की जांच में यही पताचला है कि पीसीबी में चल रही पार्टी में इनामी सुमित कुछ घंटों पहले ही पहुंचा था।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed